फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वायरल और टायफायड की गिरफ्त में ऊना

Mon, 04 Jul 2016 11:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
विज्ञापन
दिल धड़कता देख परिजन बोले जिंदा है रामदास डॉक्टर बोले ब्रेन डेड है, बचने की उम्मीद नहीं - फोटो : bureau
विज्ञापन
बरसात के मौसम के चलते वायरल और टायफायड जैसी घातक बीमारियों ने लोगों को शिकंजे में लेना शुरू कर दिया है। हालत ऐसी है कि वायरल बुखार एक साथ पूरे परिवार को ही गिरफ्त में ले रहा है। वहीं, टायफायड के रोगियों की तादाद भी बढ़ती जा रही है। इसमें ज्यादा संख्या महिलाओं की है। वर्तमान समय में जिला भर के सरकारी एवं निजी अस्पतालों के अतिरिक्त निजी क्लीनिकों में भी बुखार से पीड़ित दर्जनों लोग दस्तक देने लगे हैं।
विज्ञापन


इसके अतिरिक्त खांसी, जुकाम, गला दर्द से पीड़ित रोगियों की संख्या में भी इजाफा हो रहा है। ऊना के क्षेत्रीय अस्पताल में परिजनों को लेकर पहुंचे बंगाणा के सुशील कुमार ने बताया कि उनके परिवार में माता-पिता और उनकी पत्नी बुरी तरह वायरल की चपेट में हैं। इसके चलते उन्हें अपने काम से छुट्टी लेकर घर वापस लौटना पड़ा। उन्होंने बताया कि आसपास क्षेत्रों में भी इन रोगों से लोग पीड़ित हैं जो सरकारी और निजी अस्पतालों में उपचार के लिए पहुंच रहे हैं।

स्थानीय लोगों रमन कुमार, गौरव अरोड़ा, चनदीप सिंह, प्रवीण, अजय कुमार और आकाश ने बताया कि वायरल का प्रकोप करीब हर तीसरे या चौथे आदमी में देखा जा रहा है।
विज्ञापन

उबला हुआ पानी ही पिएं लोग सीएमओ डा. प्रकाश दड़ोच ने बताया कि इन दिनों मौसम में हो रहे बदलाव के चलते लोग वायरल, टायफायड, खांसी जुकाम जैसे रोगों की चपेट में आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय अस्पताल में हर रोज काफी संख्या में विभिन्न बीमारियों से ग्रस्त रोगी पहुंच रहे हैं। उन्होंने लोगों को खानपान का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि इस मौसम में पीने के लिए ज्यादातर उबले हुए पानी का प्रयोग करने की सलाह दी है।
जून में 19,351 रोगी पहुंचे अस्पताल
क्षेत्रीय अस्पताल ऊना की ओपीडी पर नजर दौड़ाई जाए तो मई में विभिन्न बीमारियों से ग्रस्त लगभग 20 हजार 570 रोगियों ने अस्पताल में दस्तक दी। इनमें पुरुष 5910, महिलाएं 10677 सहित 3983 बच्चे शामिल हैं। वहीं, जून में कुल 19 हजार 351 ओपीडी दर्ज की गई। इसमें पुरुष 6132, महिलाएं 9012 एवं 4207 बच्चे शामिल हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें