फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: नेहा ठाकुर बनी जिला भाजपा महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष अनू ठाकुर ने पार्टी के नेतृत्व व महिला मोर्चा की राज्य अध्यक्ष वंदना योगी के साथ चर्चा के बाद ऊना की टीम घोषित कर दी। अनु ठाकुर ने बताया कि जिला की टीम में उपाध्यक्ष नेहा ठाकुर, सुषमा ठाकुर, ममता कश्यप, कृति शर्मा, सोना सैनी को बनाया गया है। महामंत्री ममता शर्मा व शुभलता होगी। कोषाध्यक्ष नमिता पटियाल बनी। सचिव कंचन ठाकुर, शिवानी चौधरी, रमा रानी, नीलम जसवाल, प्रोमिला, प्रवक्ता मोनिका सिंह व नीलम कुमारी कोटला होंगी। कार्यालय सचिव इंदु बाला रहेगी जबकि
विज्ञापन

मीडिया प्रभारी संजना मनकोटिया, सोशल मीडिया प्रभारी रजनी बाला, आईटी प्रभारी निशा भुल्लर होंगी। जबकि कार्यकारिणी सदस्यों में संध्या देवी, कमलेश कुमारी, सीमा रानी, रीता देवी, आशा रानी, दलजीत कौर, अमरीक कौर, निर्मल कौर, संतोष देवी, मधु बाला, किरण चौधरी, दीपिका, रजिता नगनोली, सुनीता चौधरी, चंचल देवी, सुनीता धीमान, मीना देवी, सुनीता चौधरी, अलका मनकोटिया सहित अन्य को लिया गया है।
मंडल महिला मोर्चा के अध्यक्ष भी चयनित
जिला अध्यक्ष अनु ठाकुर ने बताया पांचो मंडलों के महिला मोर्चा के अध्यक्ष भी नियुक्त कर दिए हैं। ऊना मंडल से रीना शर्मा, चिंतपूर्णी मंडल से अनीता चौधरी, हरोली मंडल से संयोगिता चौधरी, कुटलैहड़ मंडल से मोनिका कौशल, गगरेट मंडल से अनीता जरियाल।
विज्ञापन

अनु ठाकुर ने बताया कि जिला के सभी पदाधिकारी संगठन को मजबूत करने का काम करें। संगठन के मार्गदर्शन में काम करते हुए सरकार केंद्र की जो जनहित की नीतियां लागू कर रही है उन्हें घर-घर पहुंचा जाए। महिला सशक्तिकरण के लिए काम किया जाए, सेवा व समर्पण के लिए काम किया जाए। उन्होंने कहा कि जिला भाजपा नेतृत्व व महिला मोर्चा ने जो जिम्मेदारी दी, उसपर हम खरा उतरेंगे। अनु ठाकुर ने सभी पदाधिकारी व कार्यकारी सदस्यों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें