ज्वालामुखी में इंटर कालेज प्रतियोगिता में विजेता ऊना की टीम को सम्मानित करते हुए।स्रोत संस्थान
ऊना। हिमाचल प्रदेश इंटर कॉलेज क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप में ऊना के खिलाड़ियों ने अपनी धाक जमाई है। कांगड़ा के ज्वालामुखी में संपन्न हुई इस प्रतियोगिता में ऊना कॉलेज के लड़कों की टीम ने यहां विजेता का खिताब चूमा है। वहीं लड़कियों में व्यक्तिगत तौर पर धाविका निकिता शर्मा ने पहला और हरप्रीत सिंह ने तीसरा स्थान हासिल किया है। बेहतरीन प्रदर्शन के बलबूते निकिता, अभिषेक और हरप्रीत का चयन ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी के लिए हुआ है। एथलेटिक कोच राकेश कुमार ने बताया कि खेलों का आयोजन ज्वालामुखी कांगड़ा में 28 सितंबर को हुआ। दस किलोमीटर की क्रॉस कंट्री दौड़ में ऊना कॉलेज के लड़कों की टीम विजयी रही। प्रतियोगिता में छह धावक दौड़ते हैं ऊना टीम ने 39 अंकों के साथ अव्वल स्थान पाया। खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन के लिए कॉलेज के डीपीई राज कुमार, एथलेटिक कोच राकेश कुमार को दिया है। साथ ही प्रोत्साहन के लिए जिला खेल विभाग ऊना के अधिकारी प्रिंस पठानिया का आभार व्यक्त किया है।