फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में 200 वाहनों के लिए बनेगी बहुमंजिला पार्किंग

विज्ञापन
ऊना के आयुर्वेदिक अस्पताल के समाने निर्माणाधीन पार्किगं - फोटो : Una
विज्ञापन
ऊना। शहर को अव्यवस्थित वाहनों से निजात मिलेगी। अब सड़क पर नजर आने वाले वाहन पार्किंग में खड़े होंगे। शहर में बहुमंजिला पार्किंग की योजना तैयार है। इसमें 200 वाहनों को खड़ा करने के प्रबंध होंगे। हर मंजिल में करीब 70 से 80 वाहन एक साथ खड़े हो सकेंगे। इसके अलावा गार्ड रूम की व्यवस्था भी पार्किंग में रहेगी।
विज्ञापन

ऊना में पार्किंग न होने की समस्या के चलते आये दिन दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इस समस्या को दूर करने के लिए शहर में एनएच से कुछ ही दूरी पर करीब एक करोड़ रुपये से बहुमंजिला पार्किंग का निर्माण किया जा रहा है। इस काम को जून 2022 तक पूरा करने का लक्ष्य है। इस समय नगर परिषद की अपनी कोई पार्किंग नहीं है। नो पार्किंग जोन में वाहन खड़े होने पर कई बार पुलिस ने चालान भी काट दिया जाता है। इस समस्या को देखते हुए शहरवासियों की तरफ से लंबे समय से शहर में पार्किंग बनाने की मांग की जा रही थी। इसके लिए अब कार्य शुरू कर दिया है। शहर में पार्किंग की समस्या से लोगों को निजात दिलवाने के लिए नगर परिषद ने बहुमंजिला पार्किंग का निर्माण कार्य शुरू हो गया है।
पार्किंग बनाने के लिए जिला आयुर्वेदिक अस्पताल के समीप भूमि का चयन कर अब नींव रखने की प्रक्रिया का शुरू कर दिया गया है। कोरोना कर्फ्यू के चलते पार्किंग निर्माण कार्य को लेकर प्रक्रिया में देरी हो रही थी। इस संबंध में नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी संदीप कुमार ने बताया कि पार्किंग के निर्माण का कार्य शुरू कर दिया गया है। तीन मंजिला भवन में पार्किंग की सुविधा दी जाएगी। इसके अलावा दुकानों के निर्माण के लिए भी विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन

रैंप की रहेगी सुविधा
वाहनों को आसानी से किसी भी मंजिल पर ले जाने के लिए रैंप भी बनाए जाएंगे। इससे वाहन चालक आसानी से वाहन पार्क कर सकेंगे। सुरक्षा की लिहाज से वाहनों को यहां पार्क किया जा सकेगा। रैंप के जरिये किसी भी तल पर वाहन ले जाया जा सकेगा। धूप से भी गाड़ी बचेगी।
चौकीदार होंगे तैनात
सुरक्षा की दृष्टि से पार्किंग में चौकीदार भी तैनात किए जाएंगे। इससे पार्किंग में खड़े वाहनों को कोई नुकसान न पहुंचा सकेगा। इस पार्किंग में हर तरह की सुविधा मुहैया करवाने का प्रयास किया जा रहा है। शौचालय का भी प्रावधान है।
जाम से मिलेगा छुटकारा
इस समय में शहर के एमसी पार्क के सामने पड़ी खाली जगह पर लोग वाहन खड़े करते हैं। लेकिन इस स्थान पर मेले और अन्य आयोजन किए जाते हैं। इस दौरान इस अस्थायी पार्किंग को वाहनों के लिए बंद कर दिया जाता है। ऐसे में वाहन चालकों को मजबूरन सड़क किनारे वाहन पार्क करने पड़ते हैं। इससे पैदल चलने वाले लोगों के अलावा शहर में जाम लग जाता है। पार्किंग बनने से यह समस्या खत्म हो जाएगी।
तय शुल्क की होगी वसूली
शहर में विभिन्न स्थानों पर निजी तौर पर लोगों की तरफ से पार्किंग का निर्माण किया गया है। नगर परिषद की तरफ से बनाई जा रही पार्किंग के लिए लोगों से तय दाम ही वसूले जाएंगे। इससे लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। यह दाम निजी पार्किंग से कम भी हो सकते हैं।
दुकानें बनाने की योजना पर हो रहा विचार
नगर परिषद की तरफ से बनाई पार्किंग के अलावा उक्त भवन में कुछ दुकानें बनाने को लेकर भी विचार किया जा रहा है। इसके लिए नगर परिषद के अधिकारियों की तरफ से एस्टीमेट तैयार किया जा रहा। दुकानें बनाने के लिए अतिरिक्त बजट का प्रावधान करने के भी प्रयास किए जा रहे हैं।
अधिकतर जगह बनेगी पार्किंग
जिला आयुर्वेदिक अस्पताल के समीप बनने वाली पार्किंग के निर्माण के साथ दुकानों आदि का निर्माण किया जाना है। नप अधिकारियों की मानें तो उक्त भवन में अधिकतर जगह पार्किंग के लिए दी जाएगी। दुकानें बनने से भी लोगों को सहूलियत मिलेगी।
शहरवासियों को मिलेगी सौगात : सत्ती
छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि कांग्रेस के सत्ता में आने के बाद ऊना में पार्किंग की ओर कोई ध्यान नहीं दिया। अब मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के नेतृत्व में भाजपा सरकार बनने के बाद एक बार फिर पार्किंग की सौगात शहरवासियों को मिलने जा रही है। उन्होंने कहा कि मौजूदा प्रदेश सरकार पूरे राज्य का एक समान विकास करवा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें