फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: मुकेश जी आंखों का डाॅक्टर अस्पताल में नहीं मिलता

Sun, 27 Oct 2024 01:53 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
हरोली विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत बालीवाल में आयोजित सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम में उपम
विज्ञापन
लाइव रिपोर्ट
विज्ञापन

78 वर्षीय गुरपाल सिंह ने सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम में सुनाई व्यथा
अग्निहोत्री ने पानी बिजली की समस्याओं का समाधान का दिया भरोसा
बोले- जनता की हां के बाद ही क्षेत्र से अधिकारी और ठेकेदार बाहर जा पाएंगे
जसवीर ठाकुर
बालीवाल (ऊना)। मुकेश जी हरोली अस्पताल में आंखों का डॉक्टर नहीं मिलता, जब भी जाते हैं, तो जवाब मिलता है डॉक्टर साहब छुट्टी पर हैं। ऐसे में इलाज करवाने कहां पर जाएं।
यह व्यथा 78 वर्षीय गुरपाल सिंह ने ऊना जिला के हरोली विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत बालीवाल में आयोजित सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के समक्ष रखी। अग्निहोत्री ने वृद्ध के सवाल का सहजता से जवाब दिया और कहा कि बाबा 11 डाक्टर हैं हरोली अस्पताल में। इस पर गुरपाल ने जबाव दिया चाहे 25 हो जाएं, जब तक मरीजों को मिलेंगे नहीं, तब तक क्या करना डाॅक्टरों का। बेला था शनिवार सुबह 11:00 बजे का।
विज्ञापन

कार्यक्रम स्थल ग्राम पंचायत बालीवाल पर चुनिंदा लोग ही सजाए गए पंडाल में आए हुए थे। विभिन्न विभागों के स्टाॅल लगे हुए थे। वहां पर कतारों में लोग अपनी बारी का शिकायतें दर्ज करवाने के लिए इंतजार करते नजर आए। वहीं, दूसरी ओर सजाए गए स्टॉल में बैठे विभिन्न विभागों के अधिकारी भी ग्रामीणों की समस्याओं को दर्ज करते हुए मुस्तैदी के साथ कार्य करने में जुटे दिखे।
वहीं, 11:30 बजे धीरे-धीरे सजे पंडाल में लोगों का एकत्रित होना शुरू हो गया। 11:45 बजे के करीब उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे। वहां पर उनका आयोजकों की ओर से गुलदस्ते और फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया। इसके बाद कांग्रेस पार्टी के नेताओं द्वारा मुख्यमंत्री को सम्मानित किया गया। सरकार गांव के द्वारा कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने जहां एक के बाद एक विकास कार्य को गिनाकर पंडाल में बैठी जनता के दिल में बार-बार उपलब्धियां गिनाकर वाहवाही बटोरी। वहीं, दूसरी ओर जनता की ओर से भी समस्याओं को लेकर सवाल-जवाब का दौर शुरू हो गया।
इस दौरान इलाके के गुरमीत ने कहा कि 35 साल से गांव में नालियां बनने का कार्य शुरू हुआ, लेकिन बजट खत्म होने की सूरत में नालियों को पूरा पक्का करने के लिए दिक्कतें पेश आ रही हैं। इसके लिए अतिरिक्त बजट का प्रावधान करने की मांग की गई। ग्रामीणों ने स्थानीय पंचायत के 22 परिवारों के लिए निकासी नाले की व्यवस्था करने की मांग की। वहीं, 1:00 बजे कार्यक्रम संपन्न हुआ और लोग व्यक्तिगत समस्याओं को लेकर मंच पर जुट गए, जिनकाे मुख्यमंत्री ने बड़ी गहराई से सुना और अधिकारियों को समय रहते समस्याओं का निदान करने के निर्देश दिए।
कार्यक्रम में विभिन्न पंचायत से 17 के करीब शिकायतें दर्ज की गईं, जिनका समय पर ही निपटारा किया गया और अधिकारियों को समय रहते उचित समाधान करने के निर्देश दिए गए।
तारू राम और नीलम कौर को मौके पर मिले मकान
कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री के सामने जब बालीवाल के वार्ड नंबर 7 के तारू राम और वार्ड नंबर 5 की नीलम कौर के रहने को पक्का मकान न होने की समस्या आई, तो उन्होंने मौके पर ही दोनों मामलों में मुख्यमंत्री आवास योजना में उनके लिए आवास स्वीकृत कर दिए।
विज्ञापन

अंतिम व्यक्ति की संतुष्टि तक गांव में ही डटे रहेंगे अधिकारी

उपमुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में लोगों से सीधा संवाद करते हुए कहा कि तमाम विकास कार्यों का मकसद लोगों के जीवन में आसानी लाना है। उन्होंने क्षेत्र में किए जा रहे पेयजल, सड़क और बिजली के कार्यों की लोगों से फीडबैक लेते हुए कहा कि जब तक इन कार्यों को लेकर सौ फीसदी लोग संतुष्ट नहीं हो जाते, तब तक अधिकारी गांव में ही डटे रहेंगे। उन्होंने सभी अधिकारियों को जन विकास के सभी काम प्राथमिकता पर करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें