फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री बोले : उपचुनावों में मिली करारी हार को याद कर लें भाजपा नेता

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्रिहोत्री ने कहा कि भाजपा प्रदेश के उपचुनावों में मिली हार को न भूले। प्रदेश में भाजपा के हालात सुधरे नहीं है, बल्कि बिगड़े हैं। दावा किया कि कांग्रेस पूर्ण बहुमत से प्रदेश में सरकार बनाएगी और जनता को राहत प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन

ऊना में जारी बयान में उन्होंने कहा कि भाजपा हाईकमान को यह समझ लेना चाहिए कि प्रदेश में विधानसभा व लोकसभा के उपचुनाव में भी यही टीम थी, जिसे जनता ने नकारा था। फर्जी सर्वे दिखाए जा रहे हैं और भाजपा में गुटबंदी चरमसीमा पर है। मुकेश ने कहा कि भाजपा के नेता व मुख्यमंत्री मुद्दों पर चर्चा से भाग रहे हैं। डबल इंजन खराब हो गया है, जिसे जनता बदलने का तैयार बैठी है। मुकेश ने कहा कि अब मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को भी पता चल गया है कि उनकी कोई उपलब्धि नहीं है। इसलिए, केंद्रीय नेताओं को लाकर जुमले छोड़ने का सिलसिला शुरू कर दिया गया है।
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की बॉडी लैंग्वेज व चेहरे का उतरा हुआ रंग साफ बता रहा है कि भाजपा की विदाई हो रही है। कहा कि कांग्रेस पार्टी पर तंज कसने वाले भाजपा के नेता याद रखें कि कांग्रेस का अपना इतिहास है। कांग्रेस थी, कांग्रेस है और कांग्रेस रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें