फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: खेल महाकुंभ में मोनू इलेवन बसदेहड़ा बना क्रिकेट विजेता

Tue, 28 Jan 2025 06:43 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
खेल महाकुंभ के तहत क्रिकेट प्रतियोगिता की विजेता टीम मोनू इलेवन बसदेहड़ा को सम्मानित करते विधाय
विज्ञापन
ऊना। इंदिरा गांधी खेल मैदान में खेल महाकुंभ के तहत रविवार को क्रिकेट का फाइनल मुकाबला खेला गया। 10-10 ओवर का फाइनल मुकाबला मोनू इलेवन बसदेहड़ा और वर्ल्ड इलेवन के बीच हुआ। तीसरे स्थान के लिए विकास इलेवन और आरसीबी इलेवन के बीच मुकाबला हुआ।
विज्ञापन

फाइनल मुकाबले में मोनू इलेवन बसदेहड़ा ने छह विकेट पर 106 रन बनाए, जबकि वर्ल्ड इलेवन सात विकेट पर 91 रन ही बना पाया। 16 अंकों के अंतराल से मोनू इलेवन बसदेहड़ा विजेता बना। मोनू को मैन ऑफ द मैच पुरस्कार मिला। ऊना सदर विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत कर विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मोनू इलेवन बसदेहड़ा टीम को 21,000 रुपये पुरस्कार राशि से सम्मानित किया। वहीं, उपविजेता वर्ल्ड इलेवन ऊना टीम को 11,000 रुपये से सम्मानित किया गया।
तीसरे स्थान के लिए खेले गए मुकाबले में विकास इलेवन ने पांच विकेट पर 71 रन बनाए। इसके जवाब में आरसीबी ने 6.4 ओवर में दो विकेट पर ही 72 रन अर्जित कर लिए। आरसीबी ने स्पर्धा में तीसरा स्थान प्राप्त किया। जिसे 5100 रुपये से सम्मानित किया गया। विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने खिलाड़ियों को खेलों में आगे भी बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। वहीं नशे से दूरी बनाने के लिए जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें