फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम नरेंद्र मोदी के संवाद कार्यक्रम का पंचायत स्तर पर होगा सीधा प्रसारण

विज्ञापन
पीएम नरेंद्र मोदी के संवाद कार्यक्रम को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक करते उपायुक्त राघव शर्मा। - फोटो : Una
विज्ञापन
ऊना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिमाचल प्रदेश में कोविड के दौरान बेहतरीन कार्य करने वाले हेल्थ वर्कर्स और मोटिवेटर से 6 सितंबर को वर्चुअल माध्यम से संवाद करेंगे। इसका सीधा प्रसारण पंचायत स्तर पर किया जाएगा। पीएम के संवाद कार्यक्रम के संदर्भ में बुलाई बैठक में उपायुक्त राघव शर्मा ने ये जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। हिमाचल ने 18 प्लस आयु वर्ग के सभी लोगों को कोविड वैक्सीनेशन लगाने के शत-प्रतिशत लक्ष्य को हासिल किया है। राज्य पूरे देश में अव्वल रहा है। इसी उपलब्धि के उपलक्ष्य पर छह सितंबर को कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम जिले के प्रत्येक विस क्षेत्र में दो-दो स्थानों पर एलईडी से दिखाया जाएगा।
उन्होंने सभी एसडीएम को इसके लिए जल्द स्थान चिह्नित करने के निर्देश दिए। राघव शर्मा ने कहा कि सभी एसडीएम, बीडीओ भी वर्चुअली शामिल होंगे। शहरी निकायों के अलावा पंचायतों में भी इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण होगा। इसमें जन प्रतिनिधियों के साथ-साथ स्वास्थ्य कार्यकर्ता शामिल होंगे। विशेष रूप से लाभार्थियों को भी बुलाया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने लाभार्थियों और कोविड वैक्सीनेशन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले कर्मचारियों की सूची जल्द सौंपने को कहा। उन्होंने सभी तैयारियां तय समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। राघव शर्मा ने निर्देश दिए कि कार्यक्रम के दौरान कोविड दिशा-निर्देशों का पालन किया जाए। इससे पहले मुख्य सचिव राम सुभग सिंह ने कार्यक्रम के सिलसिले में शिमला से सभी उपायुक्तों के साथ वर्चुअल बैठक की। इसमें उपायुक्त राघव शर्मा भी शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें