फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: विधायक ने घर द्वार जनता की समस्याओं का किया निपटारा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुच्छाली पंचायत में विधायक विवेक शर्मा ने सुनीं समस्याएं
विज्ञापन

सड़कों की खस्ताहाल, बिजली, पानी की मिलीं शिकायतें
संवाद न्यूज एजेंसी
बंगाणा (ऊना)। कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा ने वीरवार को मुच्छाली पंचायत में घर द्वार पर जनता की समस्याएं सुनीं। मौके पर इनका निपटारा किया। इस दौरान लोगों को सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी गई। इस दौरान सड़क, बिजली, पानी और स्वास्थ्य सेवाओं की सबसे ज्यादा समस्याएं पाई गईं। ज्यादातर ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कें खराब होने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही थी। ऐसे में लोगों ने अपनी समस्या विधायक को बताई। विधायक ने संबंधित विभाग को मरम्मत कार्य जल्द शुरू करने के निर्देश दिए। बिजली, पानी की परेशानी झेल रहे लोगों की समस्या दूर करने के लिए विभाग को निर्देश दिए हैं। उन्होंने लोगों को उचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया। शिक्षा के क्षेत्र में भी कई स्कूलों में शिक्षकों की कमी पाई गई। ऐसे में विधायक ने शिक्षा विभाग से तुरंत रिपोर्ट मांगी है।
मुच्छाली में मनरेगा के तहत काम कर रहे मजदूरों से विधायक ने मुलाकात की। मनरेगा मजदूरों ने लगातार मनरेगा में कार्य मिलने का आह्वान किया। विधायक विवेक शर्मा ने लोक निर्माण विभाग मंडल बंगाणा को आदेश दिए। वहीं, लोक निर्माण विभाग में हर पंचायत से मनरेगा मजदूर की टीम लेने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा मनरेगा ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। अगर मजदूरों को समय पर कार्य या भुगतान नहीं मिलेगा तो उनकी रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित होगी। अधिकारियों को निर्देश दिए वे इस व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने में पूरी जिम्मेदारी निभाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिन मनरेगा श्रमिकों के पास जॉब कार्ड नहीं हैं, उनके कार्ड तुरंत बनाए जाएं। कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति रोजगार से वंचित नहीं रहे। कहा कि सड़क निर्माण, जल संरक्षण और अन्य बुनियादी ढांचे के लिए मनरेगा के तहत नए प्रोजेक्ट्स लाए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें