फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: भलखूं में शरारती तत्वों ने जंगल में लगाई आग

Tue, 28 Apr 2026 12:39 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
बंगाणा (ऊना)। उपमंडल बंगाणा क्षेत्र की रामगढ़ धार रेंज के तहत ध्यूंसर बीट के भलखूं में सोमवार को शरारती तत्वों द्वारा आग लगाने को मामला सामने आया है। वन विभाग की टीम सहित स्थानीय लोगों की मदद से कर आग पर काबू पाया गया जिससे लाखों रुपये की वन संपदा को राख होने से बचाया गया। मौके पर रेंज अधिकारी संदीप ठाकुर, फोरेस्ट गार्ड ब्रजेश राणा पहुुंचे।
विज्ञापन


रेंज अधिकारी संदीप ठाकुर ने बताया कि आग बुझाने पहुंचे लोगों ने बताया कि जिस स्थान पर आग लगाई गई थी, उस स्थान पर मधुमक्खियों का छत्ता है, ऐसे में प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि शरारती तत्वों ने मधुमक्खियों का शहद निकालने के लिए धुआं पैदा करने के लिए आग लगाई है। शहद निकालने के बाद में लोगों ने आग को नहीं बुझाया, जिसके कारण जंगल में आग लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें