फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: सोहारी के दंगल में मिर्जा ईरान ने जीता खिताब

Tue, 22 Sep 2026 05:34 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
सिद्ध चानो मंदिर सोहारी के दंगल के फाइनल विजेता मिर्जा ईरान को बुलेट मोटरसाइकिल से सम्मानित करत
विज्ञापन
जोल (ऊना)। उप तहसील जोल के सिद्ध चानो मंदिर सोहारी में रविवार शाम विशाल दंगल मेले का आयोजन किया गया। इसमें क्षेत्रभर से पहुंचे पहलवानों ने दमखम दिखाया।
विज्ञापन

दंगल का फाइनल मुकाबला मिर्जा ईरान और उमेश मथुरा के बीच हुआ। रोमांचक मुकाबले में मिर्जा ईरान ने उमेश मथुरा को हराकर खिताब अपने नाम किया। मंदिर कमेटी की ओर से विजेता को बुलेट मोटरसाइकिल देकर सम्मानित किया गया।
चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुदर्शन सिंह बबलू मुख्य अतिथि और सोहारी जिला परिषद सदस्य योगराज जोगी विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
इससे पहले दीपक काकरान ने सुधीर बरठी को हराया। विजेता दीपक काकरान को कमेटी की ओर से 51 हजार रुपये की नकद राशि दी गई। वहीं, रजत कांगड़ा और हरि चंडीगढ़ के बीच मुकाबला हुआ। इसमें हरि चंडीगढ़ विजेता रहे और उन्हें 31 हजार रुपये की नकद राशि प्रदान की गई।
विज्ञापन

दर्शकों ने देर शाम तक रोमांचक कुश्तियों का आनंद लिया। दंगल के सफल आयोजन में मंदिर कमेटी के प्रधान अनिल कुमार शर्मा, सूबेदार दिलबाग सिंह, अनिल कुमार नीलू, आयुष लाला, जितेंद्र कुमार, रिंकू सहित अन्य सदस्यों ने सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें