फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: बाथड़ी में अज्ञात वाहन की टक्कर से प्रवासी की मौत

Tue, 21 Jan 2025 07:53 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
टाहलीवाल (ऊना)। पुलिस थाना टाहलीवाल के तहत बाथड़ी में रविवार रात को सड़क हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत हो गई। मृतक की पहचान मोना बाउरी (37) पुत्र सुनील बाउरी, निवासी धनबाद, झारखंड के रूप में हुई है। वह बाथड़ी स्थित एक फैक्ट्री में काम करता था।
विज्ञापन

मृतक के जीजा संजय बाउरी ने पुलिस को बताया कि रविवार रात करीब 08:30 बजे उसने मोना बाउरी को फोन किया, लेकिन फोन पर कोई आवाज नहीं आई। आसपास की आवाजें सुनाई दीं। इसमें लोग कह रहे थे, ‘उठाओ-उठाओ, साइड करो।’ जब संजय ने सड़क पर अपने साले की तलाश की तो उसने देखा कि कुछ लोग मोना बाउरी को सड़क से उठाकर एक गाड़ी में डाल रहे थे।
घायल को तुरंत ऊना अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक को सिर और अन्य हिस्सों पर गंभीर चोटें आई थीं। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि किसी अज्ञात वाहन ने मोना बाउरी को टक्कर मारी और वाहन चालक मौके से फरार हो गया। संजय बाउरी ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और अज्ञात वाहन चालक की तलाश जारी है। पुलिस इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगालने की कोशिश कर रही है ताकि आरोपी को पकड़ा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें