फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना अनुमति मिड-डे मील वर्कर नहीं कर पाएंगे छुट्टी

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। जिले के सरकारी स्कूलों में बुधवार से शुरू होने जा रहे मिड-डे मील को लेकर शिक्षा विभाग ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है। इसको लेकर मिड-डे मील वर्करों को सख्त निर्देश जारी कर दिए हैं। विभाग ने इन निर्देशों का उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है। शिक्षा विभाग की टीम स्कूलों में मिड-डे-मील व्यवस्था को जांचने के लिए लगातार औचक निरीक्षण करती रहेगी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शिक्षा विभाग ने सभी स्कूलों में मिड-डे-मील वर्करों को 100 प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए हैं। विभाग ने कहा कि कोई भी मिड-डे-मील वर्कर बिना किसी अनुमति के छुट्टी पर नहीं जाएंगे। यह अनुमति शिक्षण संस्थान के प्रमुख से ली होनी चाहिए। विभाग ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि अगर कोई मिड-डे-मील वर्कर बिना किसी अनुमति के छुट्टी पर गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
शिक्षा विभाग ने कहा कि सभी मिड-डे-मील समय पर स्कूल पहुंचे और बच्चों को खाने में दिए दाल और चावलों को पकाने से पहले पूरी तरह साफ करेंगे। इसके साथ ही स्कूल की रसोई में पूरी सफाई व्यवस्था बनाकर रखने के लिए कहा गया है। विभाग ने सभी दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करने की हिदायत दी है। किसी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

मिड-डे-मील वर्करों के लिए गाइडलाइन जारी
मिड-डे-मील वर्करों के लिए शिक्षा विभाग ने गाइडलाइन जारी कर दी है। इसके तहत चूड़ियां और अंगूठी पहनकर भोजन नहीं बनाया जाएगा। दस्तानें पहनना जरूरी रहेगा। स्कूलों में विद्यार्थियों को उचित दूरी में बैठाकर भोजन परोसा जाएगा। नेल पॉलिश लगाकर महिला वर्कर भोजन नहीं बना सकेंगी। बालों को भी ढककर रखना होगा। फेस मास्क और दस्ताने पहनना अनिवार्य है। भोजन बनाने वाले स्थानों पर सफाई का विशेष ध्यान रखना होगा।
उपनिदेशक जिला प्राथमिक शिक्षा विभाग देवेंद्र चंदेल ने बताया कि सभी स्कूलों में बुधवार से मिड-डे-मील शुरू हो जाएगा। ऐसे में सोमवार से ही सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के लिए कहा गया। व्यवस्थाओं का जांचने के लिए विभाग की टीम लगातार औचक निरीक्षण पर रहेगी। किसी प्रकार की कोताही पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें