फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: दीपों से आलोकित हुआ माता जमासनी मंदिर

Tue, 01 Apr 2025 12:25 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
बंगाणा माता जमासनी मंदिर में हिंदू नव वर्ष वनवरात्रों के चलते मा​था टेकते हुए विधायक विवेक शर्म
विज्ञापन
बंगाणा (ऊना)। हिंदू नव वर्ष और चैत्र नवरात्र पर माता जमासनी मंदिर में श्रद्धालुओं ने श्रद्धा और भक्तिभाव से माता रानी की पूजा-अर्चना की। इस दौरान हजारों दीप प्रज्वलित किए गए, जिससे पूरा मंदिर परिसर आध्यात्मिक आभा से आलोकित हो उठा।
विज्ञापन

भक्ति और उल्लास से भरे इस आयोजन में कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा ने भी शिरकत कर माता का आशीर्वाद प्राप्त किया। नवरात्र के शुभारंभ पर यहां विशेष भजन संध्या आयोजित की गई, जिसमें कथा व्यास आचार्य जगमोहन शास्त्री ने मां दुर्गा की महिमा का गुणगान किया। उन्होंने कहा कि हिंदू नव वर्ष आत्मचिंतन और नई ऊर्जा प्राप्त करने का अवसर है, और नवरात्रों में देवी आराधना से शक्ति और सकारात्मकता मिलती है।
मंदिर में विशेष अनुष्ठान, हवन और मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की गई। भक्तों ने नारियल, चुनरी और फल अर्पित कर माता से आशीर्वाद मांगा। कार्यक्रम के अंत में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें