फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मन्यारी दुकान में लगी आग, चार लाख रुपये नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लठियाणी (ऊना)। कुटलैहड़ विस क्षेत्र के तहत लठियाणी बाजार में एक मन्यारी की दुकान में अचानक आग लग गई। इस घटना में करीब चार लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया।
स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया। आग लगने से मौके पर काफी देर तक अफरा-तफरी मची रही। दुकान मालिक ने इस संबंध में पुलिस को भी जानकारी दी है।
विज्ञापन

यशपाल निवासी सासन डाकघर तनोह तहसील बंगाणा जिला ऊना लठियाणी बाजार में किराये की दुकान में रेडिमेड मन्यारी की दुकान करता है। बीते शुक्रवार को वह दुकान बंद करके घर चला गया था।
पड़ोसी दुकानदार तिलकर राज ने शनिवार सुबह नौ बजे से उसे जानकारी दी कि उसकी दुकान में आग लग गई है। इसके बाद वह मौके पर पहुंचा। कड़ी मशक्कत के बाद स्थानीय लोगों ने मिलकर आग पर काबू पा लिया, लेकिन दुकान में रखा सारा सामान जल गया।
विज्ञापन

इससे करीब चार लाख रुपये का नुकसान हुआ है। आग लगने का कारण शॉट सर्किट बताया जा रहा जा रहा है। एएसपी प्रवीण धीमान ने बताया कि इस संबंध में पुलिस थाना बंगाणा में रपट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें