फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: हरोली में सुलभ शौचालय पर लटका ताला, लोग परेशान

Thu, 12 Mar 2026 06:35 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
पंडोगा (ऊना)। एक ओर केंद्र सरकार स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता सुविधाओं को बढ़ावा देने के लिए करोड़ों रुपये खर्च कर रही है, वहीं दूसरी ओर जिला ऊना के हरोली क्षेत्र में बना सुलभ शौचालय और स्नानघर पिछले कई महीनों से बंद पड़ा है। लाखों रुपये की लागत से तैयार की गई यह सुविधा आम लोगों के उपयोग में आने के बजाय बंद रहने के कारण सफेद हाथी साबित हो रही है।
विज्ञापन

शौचालय के मुख्य द्वार पर लटका ताला प्रशासनिक दावों की पोल खोलता नजर आ रहा है। यह शौचालय उपतहसील कार्यालय और अन्य सरकारी दफ्तरों के पास स्थित है, जहां रोजाना बड़ी संख्या में लोगों की आवाजाही रहती है। इसके अलावा पुराना बाजार भी इसी क्षेत्र में होने के कारण यहां आने वाले लोगों को शौचालय सुविधा की सख्त जरूरत पड़ती है। लोगों का कहना है कि शौचालय बंद होने से खासकर महिलाओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बाजार में खरीदारी करने या सरकारी कार्य से आने वाली महिलाओं के लिए यह एकमात्र सार्वजनिक सुविधा थी लेकिन लंबे समय से बंद होने के कारण उन्हें असुविधा झेलनी पड़ रही है। स्थानीय लोगों और दुकानदारों ने प्रशासन से मांग की है कि सुलभ शौचालय को जल्द खोलकर यहां नियमित सफाई और रखरखाव की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए ताकि बाजार आने वाले लोगों को राहत मिल सके।



बाजार में आने वाले ग्राहकों और राहगीरों की सुविधा के लिए इस शौचालय को जल्द से जल्द खोला जाना चाहिए। शौचालय बंद होने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


-जागीर सिंह, स्थानीय दुकानदार

-

बाजार में खरीदारी के लिए आने वाली महिलाओं के लिए यह शौचालय एक बड़ा सहारा था। इसके बंद होने के कारण उन्हें कई बार शर्मिंदगी और असुविधा का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन


-पूनम कुमारी, ग्राहक

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें