फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामाजिक सुरक्षा पेंशन के लिए खाते से आधार लिंक करवाएं : एसडीएम

Thu, 19 Nov 2026 12:20 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
थानाकलां (ऊना)। एसडीएम बंगाणा सोनू गोयल ने उपमंडल के सभी सामाजिक सुरक्षा पेंशन लाभार्थियों से अपने बैंक और डाकघर बचत खातों को आधार से लिंक करवाने की अपील की है। इससे पेंशन की राशि सीधे लाभार्थियों के खातों में पहुंच सकेगी और उन्हें भुगतान संबंधी परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन

एसडीएम ने बताया कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की ओर से पेंशन राशि आधार से जुड़े बैंक और डाकघर खातों में ऑनलाइन माध्यम से जारी की जा रही है। वहीं, मुख्यमंत्री सहारा योजना के लाभार्थियों को भी प्रत्येक वर्ष अप्रैल और सितंबर में अपने आवश्यक दस्तावेज अपडेट करवाने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें