अंब (ऊना)। ग्राम पंचायत चौआर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं और वृंदावन में किए गए विभिन्न दिव्य प्रसंगों का वर्णन किया गया। कथा वाचक कन्हैयालाल जोशी ने श्रद्धालुओं को भगवान श्रीकृष्ण के बाल्यकाल से जुड़ी कथाएं सुनाकर भक्ति और धर्म के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। कथा श्रवण के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। कथा वाचक ने भगवान श्रीकृष्ण द्वारा बाल्यकाल में किए गए विभिन्न दैत्यों के वध के प्रसंग सुनाए। इसके अलावा कालिया नाग के दमन और भगवान श्रीकृष्ण द्वारा गोवर्धन पर्वत धारण करने के प्रसंग भी सुनाए।