फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: क्षेत्रीय अस्पताल में 20 दिन के भीतर मिलेगी लिफ्ट की सुविधा

Tue, 25 Jun 2024 04:58 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
ऊना अस्पताल में लग रही नई लिफ्ट।संवाद
विज्ञापन
ऊना। क्षेत्रीय अस्पताल में लिफ्ट लगाने का काम अंतिम चरण में पहुंच गया है। आगामी 20 दिन के भीतर इस काम को पूरा हो जाएगा। इसके बाद मरीजों को लिफ्ट की सुविधा मिलना शुरू हो जाएगी। अस्पताल प्रबंधन की तरफ से करीब 34 लाख रुपये का बजट खर्च किया गया है।
विज्ञापन

जिला के सबसे बड़े अस्पताल में मरीजों के लिए सुविधाओं को बढ़ाया जा रहा है। इसी के तहत लिफ्ट स्थापित की जा रही है। लिफ्ट में एक साथ 10 लोग सफर कर सकेंगे। क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में कई वर्षों से लिफ्ट खराब थी। उसके स्थान पर नई लिफ्ट लगाई जा रही है। इससे मरीजों को एक तल से दूसरे तल में आने-जाने में आसानी होगी।
क्षेत्रीय अस्पताल के तीन मंंजिला भवन में जरनल ओपीडी, शिशु रोग संबंधित ओपीडी, लेबर रूम, ऑर्थो ओपीडी, सर्जिकल वार्ड, डायलिसिस कक्ष सहित अन्य सुविधाएं क्षेत्रीय भवन में लोगों को मिल रही हैं।
विज्ञापन




पुरानी लिफ्ट में नहीं जा पाते थे स्ट्रेचर
क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में पूर्व में लगी लिफ्ट काफी छोटी थी। इस लिफ्ट में स्ट्रेचर को ले जाना मुश्किल होता था। ऐसे में मरीजों को रैंप के माध्यम से ही एक तल से दूसरे तल पर ले जाना पड़ता है। इसके बाद इस लिफ्ट में खराबी आने के कारण इसका संचालन बंद कर दिया गया। करीब चार वर्ष बाद दोबारा अस्पताल में लिफ्ट लगाई जा रही है।


क्षेत्रीय अस्पताल के भवन में लिफ्ट लगाने का काम अंतिम चरण में पहुंच गया है। 20 दिनों के भीतर इस सुविधा को शुरू कर दिया जाएगा। -डॉ. संजीव मनकोटिया, चिकित्सा अधीक्षक, क्षेत्रीय अस्पताल, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें