फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलेट में तेंदुए का आतंक

Thu, 03 Mar 2016 11:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के चलेट गांव में स्थानीय लोग तेंदुए के आतंक से परेशान हैं। आलम यह है कि तेंदुआ आधा दर्जन पालतू कुत्तों को अपना शिकार बना चुका है। इससे आम लोगों में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन


गांव के कमल ठाकुर, अजय ठाकुर, पूर्ण चंद, गोगी पंडित, बंटी तथा सन्नी ने बताया कि शाम ढलते ही तेंदुआ घरों के समीप दहाड़ने लगता है, जिससे उनका घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो जाता है। इसके अतिरिक्त बच्चे भी सहम रहे हैं और उन्हें अकेले स्कूल भेजना मुश्किल हो गया है। उधर, ग्राम पंचायत उपप्रधान सचदेव सिंह ने वन विभाग से मांग की है कि गांव में पिंजरा लगाकर इस तेंदुए को पकड़ा जाए, जिससे लोग चैन की सांस ले सकें।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें