फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के स्वर्णकार तीन दिन की हड़ताल पर

Wed, 02 Mar 2016 11:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्र सरकार की ओर से 29 फरवरी को पेश किए गए बजट में स्वर्णकारों पर एक्साइज ड्यूटी बढ़ाने से स्वर्णकारों में रोष है। एक्साइज ड्यूटी बढ़ाने के विरोध में स्वर्णकारों ने चार मार्च तक हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है। स्वर्णकारों ने एक्साइज टैक्स का विरोधस्वरूप जिले में बुधवार को शाम चार बजे से ही अपनी दुकानें बंद कर दीं।
विज्ञापन


स्वर्णकारों के हड़ताल से बाजारों में सन्नाटा पसर गया है। स्वर्णकार संघ ऊना के प्रधान सोमनाथ ने बताया कि केंद्र सरकार के बजट में स्वर्णकारों पर एक्साइज ड्यूटी बढ़ा दी गई है। उन्होंने कहा कि एक्साइज टैक्स लगाने के विरोध में जिले के समस्त स्वर्णकार चार मार्च तक हड़ताल करेंगे। उन्होंने सरकार से मांग करते हुए कहा कि स्वर्णकारों पर लगाए गए इंस्पेक्ट्री राज को हटाया जाए। उन्होंने कहा कि मांगें पूरी न होने तक सभी स्वर्णकार हड़ताल जारी रखेंगे। इस अवसर पर संतोषगढ़ से सतदेव रसीन, अर्जुन रसीन, राम कुमार रसीन, विवेक कुमार रसीन, विकास रसीन, बालकृष्ण रसीन, हीरा, सुभाष, रमन, मैहतपुर से राजीव सोनी, शिव कुमार, पवन कुमार तथा विजय मौजूद थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें