फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: जिले के आयुष वेलनेस केंद्रों में जोंक थेरेपी से उपचार की मिलेगी सुविधा

Sat, 21 Mar 2026 12:13 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। जिले के आयुष वेलनेस केंद्रों में अब पारंपरिक चिकित्सा पद्धति को बढ़ावा देते हुए जोंक थेरेपी (लीच थेरेपी) के माध्यम से उपचार की सुविधा उपलब्ध कराने की तैयारी तेज हो गई है।
विज्ञापन

आयुष विभाग ने इस दिशा में ठोस कदम उठाते हुए योजना का खाका तैयार कर लिया है और जल्द ही इसे चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा। वर्तमान में यह सुविधा आयुर्वेदिक अस्पतालों में उपलब्ध करवाई जा रही है।
इसे लेकर उच्च अधिकारियों को प्रस्ताव भेज दिया गया है। इस बजट से उम्मीद है कि इसके लिए धन का प्रावधान होगा।
स्वास्थ्य सेवाओं को ग्रामीण स्तर तक सुलभ और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से शुरू की जा रही इस पहल से दूरदराज के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को विशेष लाभ मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

अभी तक इस तरह के उपचार के लिए लोगों को बड़े अस्पतालों या निजी क्लीनिकों का रुख करना पड़ता है लेकिन अब यह सुविधा उनके नजदीकी आयुष केंद्रों में ही उपलब्ध हो सकेगी। जानकारी के अनुसार, जोंक थेरेपी आयुर्वेद की एक प्राचीन और प्रभावी पद्धति मानी जाती है।
इसमें विशेष प्रकार की जोंकों का उपयोग कर शरीर से दूषित रक्त को बाहर निकाला जाता है, जिससे कई प्रकार की बीमारियों में राहत मिलती है। खासतौर पर त्वचा संबंधी रोग, सूजन, गठिया, जोड़ों का दर्द, वैरिकोज वेन्स, माइग्रेन और कुछ रक्त विकारों के उपचार में इसे उपयोगी माना जाता है।
विभागीय सूत्रों के अनुसार, शुरुआत में जिले के कुछ प्रमुख आयुष वेलनेस केंद्रों में पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर यह सुविधा शुरू की जाएगी। इसके सफल क्रियान्वयन के बाद इसे अन्य केंद्रों तक भी पहुंचाया जाएगा। वर्तमान में जिले में पांच आयुर्वेदिक अस्पताल हैं। इसके अलावा जिले में 51 आयुष वेलनेस सेंटर हैं। साथ ही 19 आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें