फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रद्धालुओं के लिए आज से खुलेगा चिंतपूर्णी मंदिर ट्रस्ट का लंगर

विज्ञापन
विज्ञापन
भरवाईं (ऊना)। प्रसिद्ध शक्तिपीठ चिंतपूर्णी में मंदिर ट्रस्ट की लंगर सेवा वीरवार से एक बार फिर श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध हो जाएगी। एडीसी ऊना अमित शर्मा ने चिंतपूर्णी मंदिर ट्रस्ट को लंगर सेवा शुरू करने के आदेश जारी कर दिए हैं। उधर, लंगर सेवा शुरू करने के लिए मंदिर प्रशासन ने भी तैयारियां पूरी कर ली हैं। वीरवार से मंदिर आने वाले मां के भक्त दर्शनों के उपरांत मंदिर न्यास का लंगर ग्रहण कर सकेंगे।
विज्ञापन

तीन महीने पहले डीसी ऊना राघव शर्मा ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर ट्रस्ट का लंगर शुरू करने की पहल की थी। इसके बाद बाबा बालक नाथ, नैना देवी व ज्वालाजी के प्रशासन ने भी लंगरों को खोल दिया। लेकिन अचानक कोरोना के केस बढ़ने पर सरकार ने तुरंत लंगरों को बंद करने के आदेश जारी कर दिए।
अब कोरोना मामलों में गिरावट आई है और हर गतिविधि को खोल दिया गया। सरकार ने कैबिनेट बैठक में लंगर लगाने की इजाजत भी दे दी है। ध्यान रहे कि चिंतपूर्णी मंदिर में दर्शनों के लिए आर्थिक तौर पर कमजोर लोग भी पहुंचते हैं। लेकिन लंगर बंद रहने के कारण उन्हें मजबूरन महंगा खाना खाने के लिए ढाबों का रुख करना पड़ता था। यही नहीं कई श्रद्धालु माता रानी के लंगर को प्रसाद के तौर पर भी ग्रहण करते हैं।
विज्ञापन

अब सरकार द्वारा लंगरों को फिर से शुरू करने से माता रानी के भक्तों ने खुशी जताई है। एडीसी ऊना डॉ. अमित शर्मा ने बताया कि सरकार ने लंगर पर लगाया गया प्रतिबंध हटा लिया है। चिंतपूर्णी मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए लंगर सेवा शुरू करने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें