फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगो को लेकर भड़के लैब टेक्नीशियन

Wed, 07 Dec 2016 10:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
विज्ञापन
ऊना में मांगों को लेकर एडीएम को ज्ञापन देते लैब टैक्नीशियन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की ओर से निजी लेबोरेटरी पर की गई कार्रवाई पर हिमाचल प्रदेश लैब टेक्नीशियन एसोसिएशन ने रोष जताया है। एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार देर शाम एडीएम राजेश मारिया से मिला और मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। एसोसिएशन ऊना के अध्यक्ष सतीश कुमार की अगुवाई मेें मनोज कुमार, राजेंद्र कुमार, प्रदीप सिंह सहित अन्य सदस्य भी मौजूद रहे। सतीश कुमार ने भविष्य में निजी लेबोरेटरी पर ऐसी कार्रवाई न करने की गुहार लगाई है। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से निजी लेबोरेटरी पर कार्रवाई करके जुर्माना वसूला है और भविष्य में निजी लेबोरेटरी न खोलने के आदेश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि सभी लेबोरेटरी हिमाचल प्रदेश पैरा मेडिकल काउंसिल शिमला की ओर से पंजीकृत लैब टेक्नीशियनों द्वारा चलाई जा रही हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जब सभी लैब टेक्नीशियन एक्ट के तहत कार्य करने के लिए मान्यता प्राप्त हैं, तो स्वास्थ्य विभाग द्वारा की गई धक्केशाही वाली कार्रवाई संतोषजनक नहीं है। उन्होंने प्रशासन से स्वास्थ्य विभाग द्वारा निजी लैब पर हुई कार्रवाई को रद्द करने तथा भविष्य में ऐसी कार्रवाई न करने की मांग की है। एसोसिएशन ने मांग पत्र की प्रतिलिपि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, स्वास्थ्य मंत्री ठाकुर कौल सिंह, डायरेक्टर हेल्थ शिमला और सीएमओ को प्रेषित की है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें