बंगाणा-ऊना हाईवे पर खुरवाईं के समीप पेश आए सड़क हादसे में कार सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उसका उपचार जारी है।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह एक कार खुरवाईं के समीप जा रही थी कि अचानक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कार में सवार सरकाघाट दरपा निवासी विजयश्री, तारा सिंह, कुलदीप और ओंकार गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया तथा अस्पताल पहुंचाया गया। सीएमओ ऊना डॉ. प्रकाश दड़ोच ने बताया कि घायलों को अस्पताल में उपचार दिया गया है। उधर, एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।