छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती नंगड़ा स्कूल में खिलाड़ियों से मिलते हुए।
- फोटो : Una
ऊना। छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने रविवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नंगड़ा में लगभग 5.80 लाख रुपये खो-खो मैट के लिए दिए।
इस मौके पर सत्ती ने बताया कि इसी स्कूल में बास्केटबाल कोर्ट भी बनाया जाएगा। इस पर लगभग साढ़े पांच लाख रुपये व्यय किए जाएंगे। इसके लिए राशि स्वीकृत हो चुकी है। इसके अलावा 30 लाख रुपये से परीक्षा भवन निर्माण प्रगति पर है। उन्होंने बताया कि ऊना विधानसभा क्षेत्र में करोड़ों रुपये के विकास कार्य प्रगति पर हैं। लगभग 22 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले लघु सचिवालय ऊना का कार्य लगभग 50 प्रतिशत पूर्ण कर लिया गया है जबकि पेखूबेला में 550 करोड़ से इंडियन ऑयल का सब डिपो बनकर तैयार हो चुका है।
रामपुर में 29 करोड़ से सब्जी मंडी के भवन का निर्माण किया जा रहा है। वहीं लगभग 3 करोड़ से वीवीपैट भवन का निर्माण चल रहा है। इस अवसर पर वार्ड सदस्य पंकज कुमार, पूनम, चरनो देवी, सुरजीत कौर, परवीण कुमारी, पूर्व प्रधान कमला देवी, पूर्व उपप्रधान रमेश चंद, पूर्व बीडीसी सदस्य कांता देवी, रविंद्र चौधरी, राजिन्द्र गर्ग, स्कूल की प्रधानाचार्य अंजना मल्होत्रा, राजेंद्र गर्ग, राकेश गर्ग, युवा मोर्चा नंगड़ा के अध्यक्ष अमन चौधरी सहित अन्य उपस्थित रहे।