फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के चलते सालाना जोड़ मेला स्थगित

विज्ञापन
जोड़ मेला को लेकर रविदास सभा संतोषगढ़ की ओर से सराय भवन में आयोजित बैठक में भाग लेते कमेटी सदस्य। ? - फोटो : Una
विज्ञापन
संतोषगढ़ (ऊना)। स्थानीय नगर परिषद में श्री गुरु रविदास मंदिर में होने वाले सालाना जोड़ मेले को कोविड की वजह से कुछ समय के लिए स्थगित कर दिया है। जोड़ मेला कमेटी ने 21, 22 जनवरी को होने वाला जोड़ मेला एवं घल्लु घारा दिवस जिले में चल रही कोविड बंदिशों के चलते स्थगित कर दिया है। अब जोड़ मेला अगले माह फरवरी में गुरु रविदास महाराज जी के प्रकाश पर्व के साथ मनाया जाएगा। रविदास सभा संतोषगढ़ ने सराय भवन में बैठक आयोजित की। बैठक में सभा के पदाधिकारियों ने जोड़ मेले को फिलहाल कुछ दिनों के लिए स्थगित करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

बैठक में जोड़ मेला के संयोजक गढ़शंकर के पूर्व विधायक शिंगारा राम सहूंगड़ा मुख्य रुप से पहुंचे। रविदास मंदिर सभा के प्रधान बलवीर सिंह बबलू व सचिव बलराम महे ने जिला व प्रदेश के भीतर चल रही कोविड परिस्थितियों के बारे में जानकारी दी। इसमें धार्मिक कार्यक्रमों की बंदिशों का हवाला भी दिया गया। शिंगारा राम सहूंगड़ा ने कहा कि यह समाज कानून की पालना करने वाला समाज है। सभी पहलुओं को मद्देनजर रखते हुए 21 और 22 जनवरी के जोड़ मेले को स्थगित किया है। उन्होंने बताया कि आगामी कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर फरवरी में बैठक की जाएगी।
इस मौके पर भीम आर्मी रोपड़ के जिला प्रधान आशु दगौड़, गुरु रविदास सभा के वरिष्ठ उपप्रधान कश्मीरी लाल सिंघा, उप प्रधान अमरजीत सिंघा, कोषाध्यक्ष मंगत राम, पूर्व प्रधान मदन लाल सैजल, मास्टर अमरजीत सैजल, राहुल, रवि कुमार, अक्षय, ज्योति बस्सी, मनीष बंगड़ और आशु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें