फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलेट के दो घरों से आभूषण, नकदी व बर्तन चोरी

विज्ञापन
चलेट गांव में चोरी के बाद घर में बिखरा पड़ा सामान। संवाद - फोटो : Una
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दौलतपुर चौक (ऊना)। नगर पंचायत दौलतपुर चौक के साथ लगते गांव चलेट में बढ़ती चोरी की घटनाओं से लोग दहशत के साये में हैं। अभी बीते वीरवार को चलेट के वार्ड सात में एक बंद मकान से चोरी का मामला सामने आया था और अब शनिवार को चलेट गांव में दो और चोरी की घटनाएं सामने आई हैं।
इसमें अज्ञात चोर दो घरों से गहने, नकदी, बर्तन और कपड़े चुराकर फरार हो गए। स्थानीय पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरूकर दी है। जानकारी के अनुसार चलेट गांव के वार्ड छह की महिला उर्मिला देवी शनिवार सुबह मंदिर गईं। जब वह घर लौटीं तो घर का ताला टूटा हुआ और घर के अंदर सारा सामान बिखरा हुआ था।
विज्ञापन

अज्ञात चोर उसके घर से चार सोने की अंगूठियां, दो सोने की चूड़ियां व 10 हजार रुपये नकदी चुराकर ले गए। इस बारे में उन्होंने पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज करवाई। उधर, चलेट गांव के वार्ड सात में भी अज्ञात शातिरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। यहां रहने वाले बृजभूषण कंवर वीरवार को धर्मशाला गए थे। वह शनिवार को जब लौटे तो उनके भी घर के ताले टूटे हुए और सामान बिखरा हुआ पाया गया।
उन्होंने बताया कि अज्ञात चोर उनके घर से भी कुछ पीतल के बर्तन और कपड़े चुरा ले गए। चलेट गांव में सिलसिलेवार हो रही चोरी की घटनाएं आम जनमानस को परेशान कर रही हैं। समाज सेवक शिव प्रताप सिंह ने प्रशासन से आग्रह किया कि क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाई जाए और संदिग्ध लोगों पर नजर रखी जाए।
विज्ञापन

उधर, शिकायत मिलने पर पुलिस टीम ने घटनास्थल का जायजा लिया और पीड़ितों के बयान कलमबद्ध किए। जिला अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रवीण धीमान ने बताया कि पुलिस को चलेट में दो घरों में चोरी की शिकायत मिली है। कहा कि पुलिस टीम ने घटनास्थल का जायजा लिया है और आसपास के सीसीटीवी कैमरा खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें