फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्लोबल कॉलेज ऑफ फार्मेसी में करवाई वार्षिक खेल प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
संतोषगढ़ (ऊना)। ग्लोबल कॉलेज ऑफ फार्मेसी खानपुर में शुक्रवार को सालाना खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने खेल स्पर्धाओं में बढ़ चढ़कर भाग लेकर दमखम दिखाया। कॉलेज प्राचार्य डॉ. दीपक कुमार के मार्गदर्शन में प्रतियोगिताओं का आयोजन दो सत्रों में किया गया।
विज्ञापन

पहले सत्र में एथलेटिक्स स्पर्धाएं आयोजित की गईं। लड़कों की सौ मीटर फर्राटा दौड़ में में जश्न सबसे तेज दौड़े। लड़कियों में शिवानी विजेता रहीं। लेमन रेस में लड़कों में सत्कार, लड़कियों में नेहा विजेता बनीं। तीन टांग रेस बालिका वर्ग में मानसी व शिवांगी और लड़कों में तेजिंदर, सत्कार ने पहला स्थान प्राप्त किया।
दूसरे सत्र में वॉलीबाल और बैडमिंटन के मैच करवाए गए। वॉलीबाल में आठवें सेमेस्टर के छात्रों ने मैच जीता है। इस अवसर पर कॉलेज के निदेशक निदेशक जगदीश सिंह, बीएस राणा, विनीत मल्होत्रा, मंदीप सिंह, शिखा शर्मा, इंदरप्रीत, सोनिया, प्रिया शर्मा, ईशा पुरी, मनदीप कौर, अंजनी शर्मा, दीक्षा, शिल्पा व पल्लवी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें