फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार कार की चपेट में आया मासूम

विज्ञापन
विज्ञापन
गगरेट (ऊना)। उपमंडल गगरेट के अंबोटा गांव में एक तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़े एक दस वर्षीय बालक को चपेट में ले लिया। मासूम बच्चे को टक्कर मारने के बाद चालक कार समेत घटनास्थल से फरार हो गया। घायल बच्चे को तत्काल सिविल अस्पताल गगरेट पहुंचाया गया। गगरेट पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार सुबह पौने 12 बजे अंबोटा गांव के रंजोध सिंह अपने दस वर्षीय बेटे कृष्णा के साथ अपने खेतों से घास लेकर आए। कृष्णा सड़क क्रास कर दूसरी ओर सड़क किनारे खड़ा था जबकि, रंजोध सिंह अपनी साइकिल के साथ सड़क के दूसरे छोर पर खड़े थे। इस बीच गगरेट की ओर से एक सफेद रंग की कार तेज रफ्तार के साथ आई और कृष्णा को चपेट में लेते हुए तेज रप्तार के साथ ही बिना रुके दौलतपुर चौक की ओर चली गई। कार की स्पीड इतनी तेज थी कि उसका नंबर प्रत्यक्षदर्शी भी नहीं पढ़ पाए। मौके पर मौजूद रंजोध सिंह तत्काल बेटे को लेकर सिविल अस्पताल गगरेट पहुंचे।
यहां पर डाक्टरों ने कृष्णा को प्राथमिक उपचार दिया। चिकित्सकों ने कृष्णा के सिर में भी गुम चोटें लगने की आशंका जताते हुए सीटी स्कैन की सलाह दी है। एसपी अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें