फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊना: टूल रूम के लिए उद्योग को मिली जमीन, अब राशि का इंतजार

Mon, 13 Feb 2023 11:16 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। बाथू-बाथड़ी औद्योगिक क्षेत्र में स्थापित होने वाले टूल रूम की भूमि हस्तांतरण प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। भूमि अब उद्योग विभाग के नाम हो चुकी है। उद्यमियों की ओर से सहयोग राशि मिलने के बाद उद्योग विभाग जल्द ही इसके निर्माण को मूर्त रूप देना शुरू कर देगा। आने वाले दिन में टूल रूम का स्थानीय उद्यमियों को लाभ मिलेगा। हालांकि अभी तक इसके लिए प्रस्तावित भूमि अनदेखी हो रही थी।
विज्ञापन

प्रस्तावित करीब 25 कनाल भूमि को विभाग के नाम हो चुकी है। औद्योगिक क्षेत्र के नजदीक सुविधा केंद्र गांव बाथू में बनने वाले इस टूल रूम को प्रस्तावित 25 नवंबर 2019 को बनाने के लिए कवायद छेड़ी गई। तत्कालीन भाजपा सरकार में मुख्यमंत्री जयराम सरकार ने योजना को मंजूरी फरवरी 2021 में मंजूरी प्रदान की थी। करीब 17.32 करोड़ रुपये की लागत से इसका निर्माण किया जाएगा। टूल रूम के निर्माण के बाद क्षेत्र के औद्योगिकी इकाइयों को एक ही छत्त के नीचे विभिन्न प्रकार की सुविधाएं मिलेंगी। औद्योगिक इकाइयों में इस्तेमाल होने वाले कलपुर्जों का निर्माण यहीं होगा। उद्योगों में कलपुर्जों की स्थापना से पूर्व इनकी जांच की व्यवस्था भी टूल रूम बनने के बाद स्थानीय स्तर पर मिलेगी। इससे न केवल हरोली औद्योगिक क्षेत्र को बड़ा लाभ मिलेगा बल्कि अन्य औद्योगिक क्षेत्र भी लाभाविन्त होंगे। बाथू बाथड़ी औद्योगिक क्षेत्र के उद्यमी इस टूल रूम से सीधा लाभ लेंगे। वहीं टाहलीवाल, मैहतपुर, गगरेट, अम्ब आदि औद्योगिक इकाइयों को भी इसके निर्माण के बाद बड़ा लाभ मिलेगा।
-
भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया हो चुकी है पुरी
टूल रूम के लिए भूमि हस्तांतरण प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। टूल रूम निर्माण के लिए सरकार और उद्यमियों के स्तर पर राशि खर्च की जानी है। उद्यमियों के स्तर पर राशि का सहयोग आना बाकी है। इसके लिए उन्होंने कुछ दिन का समय मांगा है। उनकी राशि सहयोग आने के बाद निर्माण कार्य को शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-अंशुल धीमान, संयुक्त निदेशक, उद्योग विभाग ऊना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें