पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर पंजीकृत कामगारों को इंडक्शन चूल्हे वितरित करते हुए
- फोटो : Una
ऊना। ग्रामीण विकास और पंचायती राजमंत्री वीरेंद्र कंवर ने भवन एवं सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड की योजना के तहत थानाकलां आंबेडकर भवन में 310 पंजीकृत कामगारों को इंडक्शन चूल्हे बांटे।
इस अवसर उन्होंने पंचायत प्रधानों से आह्वान किया कि पात्र परिवारों के पंजीकरण करवाएं ताकि वह इन योजनाओं का लाभ उठा सकें। उन्होंने कहा कि सरकार युवाओं के कौशल विकास पर भी ध्यान दे रही है ताकि उन्हें रोजगार के अवसर प्राप्त हो सकें। इसी दिशा में सरकार दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल विकास योजना चला रही है। इसके तहत युवाओं को मनपसंद ट्रेड में ट्रेनिंग दी जाती है। जब ट्रेनिंग पूरी हो जाती है और वह अपने काम में निपुण हो जाते हैं तो उन्हें नौकरी दी जाती है। इस योजना के तहत लाभ प्राप्त करने के लिए संबंधित बीडीओ कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है।
इस अवसर पर कामगार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष राकेश बबली, जिला परिषद उपाध्यक्ष कृष्ण पाल शर्मा, जिला भाजपा अध्यक्ष मनोहर लाल, मंडल अध्यक्ष मास्टर तरसेम लाल, कैप्टन प्रीतम डढवाल, श्रम अधिकारी प्रेम सिंह चंबियाल और अन्य मौजूद रहे।