फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडियन ऑयल ने स्वास्थ्य विभाग को दी एंबुलेंस

विज्ञापन
इंडियन ऑयल द्वारा भेंट की गई एंबुलेस को उपायुक्त ऊना राघव शर्मा झंडी दिखाकर रवाना करते हुए। -संव? - फोटो : Una
विज्ञापन
ऊना। इंडियन ऑयल के उत्तरी क्षेत्र पाइपलाइन डिवीजन ऊना ने बुधवार को स्वास्थ्य विभाग ऊना को एक एंबुलेंस प्रदान की है। उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने एंबुलेस को झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर डीसी ने इंडियन ऑयल का एंबुलेंस के लिए धन्यवाद किया और कहा कि इससे मरीजों को लाने और ले जाने में मदद मिलेगी। एंबुलेंस में बेसिक लाइफ सपोर्ट की सुविधा भी है। राघव शर्मा ने कहा कि कंपनी ने कोविड-19 के संक्रमण के दौरान भी बढ़चढ़ कर जिला प्रशासन की मदद की। इससे महामारी की रोकथाम में मदद मिली है।
इस अवसर पर जिला मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मंजू बहल, इंडियन ऑयल कंपनी की ओर से कार्यकारी निदेशक (उत्तरी क्षेत्र) एनएस सिंह, नीरज कुमार और प्रशांत ठाकुर उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें