फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपी रोहित सूरी को पांच दिन के पुलिस रिमांड पर

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। बाथू की अवैध पटाखा फैक्टरी के मामले में मुंबई से गिरफ्तार आरोपी रोहित सूरी को वीरवार को कोर्ट में पेश किया गया। अदालत ने आरोपी को पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है। पुलिस रोहित सूरी से गहन पूछताछ कर इस अवैध पटाखा फैक्टरी मामले में और जानकारी जुटाएगी।
विज्ञापन

अवैध पटाखा फैक्टरी के इस पूरे खेल से अब जल्द पर्दा उठ सकता है। हालांकि, इस मामले में अब एक अन्य आरोपी की तलाश पुलिस कर रही है। आरोपी की तलाश में पुलिस की टीमें कई राज्यों में डेरा डाले हुए है। बता दें कि 22 फरवरी को बाथू स्थित एक अवैध पटाखा फैक्टरी में हुए हादसे में अब तक कुल 11 महिलाओं की मौत हो चुकी है।
इस मामले में तीन मरीजों का पीजीआई चंडीगढ़ में उपचार चल रहा है। इस मामले में अब तक कुल चार गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। इनमें अवैध फैक्टरी का मैनेजर, लेबर ठेकेदार व उसका भाई और रोहित सूरी शामिल हैं। इस हादसे की जांच एसआईटी कर रही है। जबकि, मंडलायुक्त भी अपने स्तर पर मामले की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें