फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुलाई में चिंतपूर्णी मां के दर चढ़ा 2.74 करोड़ नकद चढ़ावा

विज्ञापन
विज्ञापन
भरवाईं (ऊना)। प्रसिद्ध शक्तिपीठ चिंतपूर्णी में जुलाई माह में श्रद्धालुओं ने 2.74 करोड़ नकद चढ़ावा चढ़ाया है। मंदिर खुलने के बाद भक्तों का मंदिर में आना निरंतर जारी है। चिंतपूर्णी मंदिर के कपाट खुले एक महीने से अधिक का समय हो गया है। मंदिर के कपाट खुलने के बाद जुलाई महीने में मां के दरबार में चढ़ावा भी ढाई करोड़ को पार कर गया है। एक से 31 जुलाई तक चिंतपूर्णी में मंदिर न्यास को दो करोड़ 74 लाख 79 हजार 650 रुपये की नकदी चढ़ावे में प्राप्त हुई है।
विज्ञापन

बीतेे वर्ष करीब सात माह तक कोरोना महामारी के कारण मंदिर न्यास की आमदनी शून्य रही थी। उधर, वित्त एवं लेखा अधिकारी आशीष शर्मा ने बताया कि पहली से 31 जुलाई तक मंदिर न्यास को दो करोड़ 74 लाख रुपये की नकदी प्राप्त हुई है। उन्होंने बताया कि मंदिर में चढ़ाए गए नकद चढ़ावे का पैसा मंदिर के विकास कार्यों, सामाजिक व कल्याणकारी कार्यों के लिए लगाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें