फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: सरकारी स्कूल ठठल में व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
उपनिदेशक ने बच्चों से पाठ्य-पुस्तकों से पूछे प्रश्न और शैक्षिक स्तर का किया आकलन
विज्ञापन

मिड-डे मील की गुणवत्ता और स्वच्छता बनाए रखने के दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। शिक्षा उपनिदेशक (माध्यमिक) अनिल कुमार तक्खी ने शनिवार को ठठल स्थित विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ठठल और राजकीय प्राथमिक पाठशाला ठठल का भ्रमण कर विद्यालय की समस्त शैक्षणिक एवं प्रशासनिक गतिविधियों, अभिलेखों तथा व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया।
विज्ञापन

सभी व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं। तक्खी ने विद्यालय में संचालित मिड-डे मील योजना का भी निरीक्षण किया और गुणवत्ता एवं स्वच्छता के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कक्षाओं में जाकर विद्यार्थियों से पाठ्य-पुस्तकों से संबंधित प्रश्न पूछे और उनके शैक्षिक स्तर का आकलन किया। अध्यापकों को निर्देशित किया कि वार्षिक परीक्षाएं निकट होने के कारण अध्ययन-अध्यापन कार्य पर विशेष ध्यान दिया जाए और प्रत्येक विद्यार्थी को पूर्ण सहयोग प्रदान किया जाए। उन्होंने विद्यार्थियों को अधिक से अधिक पुस्तकें लाइब्रेरी से निर्गत करने, नियमित रूप से पुस्तकालय में अध्ययन करने तथा कॅरिअर काउंसलिंग के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया। उनके साथ जिला नोडल अधिकारी (इंस्पायर) पुष्पा रानी, नोडल अधिकारी (आईटी) नरेश कुमार, ग्रेड-टू सुपरिटेंडेंट वरुण फाटक, प्रधानाचार्य सत्यदेव तथा विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें