फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

45 स्थानीय रूटों पर एचआरटीसी ने दौड़ाई बसें, बहनों ने निशुल्क किया सफर

विज्ञापन
ऊना बस स्टैड में सवारियां से भरी एचआरटीसी की बस - फोटो : Una
विज्ञापन
ऊना। परिवहन निगम ने रक्षाबंधन को देखते हुए रविवार को भी बस सुविधा मुहैया करवाई गई। रविवार और अवकाश के दिन सवारियों की कमी होने के चलते लोकल बसों को अधिकतर रूट बंद रहते हैं।
विज्ञापन

इस बार रविवार को रक्षा बंधन के चलते जिले के करीब 45 से अधिक लोकल रूटों पर बसें चलाई गईं। इसके अलावा लंबे रूटों पर बसों की आवाजाही जारी रही। कोरोना काल के बाद से सवारियों की कमी के चलते अवकाश के दिन लोकल बस रूट बंद रहते हैं। रविवार को रक्षा बंधन पर्व के चलते एचआरटीसी ऊना डिपो के सभी रूटों पर एचआरटीसी की बसें चलाई गई। इस दौरान महिलाओं ने निगम की बसों में निशुल्क सफर किया।
एचआरटीसी ने लोगों को एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचाने के लिए सभी रूटों पर बसें चलाईं। रक्षा बंधन को लेकर बस अड्डे पर लोगों की दिनभर आवाजाही लगी रही। इस दौरान कोविड नियमों का भी बसों में सही प्रकार से अनुपालन करवाया गया। बता दें कि ऊना डिपो के 110 बस रूट हैं। इसमें से 50 से अधिक लोकल रूट हैं।
विज्ञापन

अमूमन अवकाश के दिन लोकल रूटों पर सवारियां नहीं मिल पाती हैं। इस कारण से रविवार को अधिकतर रूट बंद रहते हैं। आरएम ऊना सुरेश धीमान ने बताया कि लोकल रूटों पर भी रविवार को रक्षा बंधन के पर्व के चलते बसें चलाई गई। इसके अलावा लंबे रूटों पर भी दिन भर वाहनों की आवाजाही जारी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें