फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचआरटीसी : आरएम के तबादले के खिलाफ ऊना में प्रदर्शन, सड़क की जाम

विज्ञापन
ऊना में माल वाहक वाहनों में जाते लोग - फोटो : Una
विज्ञापन
ऊना। आरएम शिमला के तबादले को लेकर भड़के एचआरटीसी कर्मचारियों ने आईएसबीटी ऊना के प्रवेश द्वार पर जमकर प्रदर्शन किया। एचआरटीसी कर्मचारियों ने प्रबंधन सहित सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

इस दौरान बस अड्डे के प्रवेश द्वारा पर निगम की बसें लगाकर बस अड्डे को बंद कर दिया। इससे बस अड्डे के बाहर सड़क जाम की स्थिति बन गई। धर्मशाला-दिल्ली नेशनल हाईवे पर सैकड़ों वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गई। इसमें दो पहिया, चार पहिया सहित बड़े वाहन शामिल थे।
एचआरटीसी कर्मचारियों ने सुबह 10 से लेकर दोपहर करीब डेढ़ बजे तक बस अड्डे के गेट पर बसें लगाकर बस अड्डा बंद रखा। इस दौरान सड़क पर करीब साढ़े तीन घंटे तक जाम लगा रहा। सड़क जाम लगने से वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। इसके साथ कई लोगों ने गंतव्य पर समय पर पहुंचना था, उन्हें भी जाम के कारण दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

बस अड्डा बंद होने के कारण लोगों को बस अड्डे के बाहर से बसें लेनी पड़ी। सड़क पर बसें पार्क होने से सड़क पर जाम लगा रहा। इसके बाद एसडीएम ऊना डॉ. निधि पटेल और डीएसपी कुलविंद सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बस अड्डे को खुलवाया और सड़क पर लगे हुए जाम को पुलिस कर्मियों ने बहाल किया।

ऊना बस के बाहर भारी जाम में फसे वाहन- फोटो : Una

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें