फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचआरटीसी : प्रदर्शन के चलते निगम के 30 रूट बंद

विज्ञापन
ऊना बस अड्डे के बाहर सड़क पर जाम में फंसे वाहन - फोटो : Una
विज्ञापन
ऊना। एचआरटीसी कर्मचारियों के प्रदर्शन के चलते शनिवार को जिले में निगम के 30 रूट बंद रहे। इससे यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हालांकि बस अड्डे के बाहर से निगम की बसें चलती रहीं।
विज्ञापन

इस समय जिले में निगम के 90 रूट हैं। शनिवार को सिर्फ 60 रूटों पर ही बसें चल सकी। एचआरटीसी कर्मचारियों के प्रदर्शन और हड़ताल के चलते सुबह 10 से दोपहर डेढ़ बजे तक बस अड्डा ऊना बंद रहा। इसके कारण यात्रियों को परेशानियों से दो-चार होना पड़ा। इसके साथ रविवार को भी जिला ऊना में लोकल रूटों पर निगम की बस सेवा बंद रहेगी। साथ ही लंबे रूटों पर यात्रियों की संख्या देखते हुए ही बसें भेजी जाएंगी। गौरतलब है कि जिले के एचआरटीसी डिपो में 115 पर बसें हैं।
आरएम सुरेश धीमान ने कहा कि एचआरटीसी के चालक-परिचालकों के प्रदर्शन और हड़ताल के चलते करीब 30 रूट प्रभावित हुए हैं। इसके साथ अन्य रूटों पर यात्रियों के लिए बस सेवा निरंतर चलाई गई है।

ऊना बस अड्डे के बाहर सड़क पर जाम में फंसे वाहन- फोटो : Una

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें