फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: ऊना-पंगलू रूट पर एक सप्ताह बाद एचआरटीसी की बस सेवा बहाल

Tue, 06 Oct 2026 12:43 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
चकसराय (ऊना)। ऊना-पंगलू रूट पर लगभग एक सप्ताह से बंद पड़ी एचआरटीसी बस सेवा रविवार शाम से फिर से बहाल हो गई है। इससे चौकीमन्यार, बैरियां, जन्दोह, जबेहड़, मंजर और रपोह मिसरां समेत आसपास के ग्रामीणों को राहत मिली है। इस बस सेवा के बंद होने से क्षेत्र की करीब 10 पंचायतों के ग्रामीणों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। समस्या को दो अक्तूबर को संवाद न्यूज एजेंसी की अमर उजाला में ऊना-पंगलू रूट पर तीन दिनों से बस सेवा ठप शीर्षक के साथ खबर को प्रमुखता से उठाया गया। इसके बाद संबंधित विभाग ने समस्या का संज्ञान लेते हुए ग्रामीणों की सुविधा के लिए बस सेवा को शुरू करवाया।
विज्ञापन

यह बस सुबह 7:30 बजे पंगलू से ऊना के लिए रवाना होती है और जबेहड़, बैरियां, चौकीमन्यार सहित विभिन्न गांवों से होते हुए करीब 9:30 बजे ऊना पहुंचती है। वहीं ऊना से शाम 4:45 बजे पंगलू के लिए रवाना होती है। वापसी शाम करीब सात बजे पंगलू से ऊना के लिए चलती है। ग्रामीणों ने बताया कि यह बस सेवा सुबह के समय नौकरीपेशा लोगों, यात्रियों, स्कूल और चौकीमन्यार तथा ऊना कॉलेज जाने वाले विद्यार्थियों के लिए आवागमन का प्रमुख साधन है। शाम के समय भी कई नौकरीपेशा लोग इस बस से रोजाना सफर करते हैं। उन्होंने कहा कि बस सेवा बहाल होने से विद्यार्थियों, नौकरीपेशा लोगों और बुजुर्गों को सुविधा मिलेगी। बस सेवा बहाल करने पर ग्राम पंचायत जबेहड़ के प्रधान राजेश कुमार (हैप्पी) सहित ग्रामीणों सुखदेव सिंह, रवि कुमार, राजेश कुमार और सुरेंद्र कुमार ने हिमाचल पथ परिवहन निगम के कार्यकारी उपमंडलीय प्रबंधक राजेश जोशी का आभार जताया। उन्होंने बस सेवा नियमित और सुचारु रूप से चलाने का आग्रह किया, ताकि लोगों को भविष्य में परेशानी न हो।

ऊना-पंगलू रूट पर शाम की बस सेवा शुरू कर दी गई है। कुछ दिनों से चालक अवकाश पर चल रहे थे, जिसके कारण यह बस सेवा बंद हुई थी। चालकों के काम पर लौटते ही इस बस सेवा को फिर से शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-राजेश जोशी, कार्यकारी उपमंडलीय प्रबंधक एचआरटीसी ऊना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें