फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: बल्क ड्रग पार्क के मुहाने तक पहुंची बिजली, 10 एमवीए सबस्टेशन तैयार

Tue, 06 Oct 2026 12:42 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। हरोली के बल्क ड्रग पार्क में उद्योगों की नींव मजबूत करने के साथ अब बिजली का आधारभूत ढांचा भी तैयार हो गया है। निर्माण कार्यों को बिजली उपलब्ध कराने के लिए 10 एमवीए क्षमता का सबस्टेशन तैयार कर लिया गया है। विद्युत बोर्ड के अनुसार इससे संबंधित करीब 95 फीसदी कार्य पूरा हो चुका है। गोंदपुर जयचंद से पोलियां तक 13 किलोमीटर डबल सर्किट लाइन के जरिये बिजली पार्क के मुहाने तक पहुंच चुकी है।
विज्ञापन

करीब 16.83 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किए गए इस सबस्टेशन से फिलहाल पार्क में चल रहे निर्माण कार्यों की बिजली जरूरत पूरी करने की तैयारी है। आगे जिस क्षेत्र में उद्योगों या निर्माण कार्यों के लिए बिजली की आवश्यकता होगी, उद्योग विभाग की मांग के आधार पर विद्युत बोर्ड वहां तक लाइन बिछाकर आपूर्ति पहुंचाएगा।
बल्क ड्रग पार्क करीब 1,405 एकड़ क्षेत्र में विकसित किया जा रहा है। इसके पहले चरण में करीब 800 एकड़ भूमि को विकसित किया जा रहा है। पार्क में करीब 100 औद्योगिक प्लॉट प्रस्तावित हैं। यहां दवा निर्माण से जुड़ी औद्योगिक इकाइयां स्थापित होनी हैं। ऐसे में भविष्य की जरूरत को देखते हुए बिजली आपूर्ति का बड़ा नेटवर्क भी तैयार किया जा रहा है। पार्क की अनुमानित बिजली जरूरत करीब 150 मेगावाट आंकी गई है। इसके लिए ग्रिड से करीब 130 मेगावाट बिजली लेने और करीब 20 मेगावाट आंतरिक उत्पादन की व्यवस्था प्रस्तावित है। 10 एमवीए सबस्टेशन और मुख्य लाइन तैयार होने के बाद अब पार्क के भीतर बिजली वितरण का अगला चरण जरूरत के अनुसार तय होगा।
विज्ञापन


10 एमवीए का सबस्टेशन बन कर तैयार है। बल्क ड्रग पार्क तक लाइन बिछाई जा चुकी है। इससे आगे उद्योग विभाग पार्क में जहां के लिए विद्युत सप्लाई मांगेगा वहां के लिए आगे की लाइन बिछा दी जाएगी।
विज्ञापन

-राहुल पुरी, अधिशासी अभियंता विद्युत उपमंडल हरोली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें