फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: एचआरटीसी की बस पहाड़ी से टकराई, कंडक्टर समेत चार घायल

विज्ञापन
अंब क्षेत्र में हुई दुर्घटना में क्षतिग्रस्त हुई एचआरटीसी बस। स्रोत जागरूक पाठक
विज्ञापन
अंब में घे दा घटा क्षेत्र में पेश आया दर्दनाक सड़क हादसा, धर्मशाला से होशियारपुर जा रही थी बस
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी




अंब/बड़ूही/भरवाईं (ऊना)।
अंब उपमंडल के घे दा घटा क्षेत्र में बड़ा सड़क हादसा पेश आया। एचआरटीसी की एक बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पहाड़ी से जा टकराई। इस हादसे में बस के कंडक्टर सहित चार लोग घायल हो गए, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घायलों की पहचान अश्वनी पुत्र मंगल राम निवासी देहरा जिला कांगड़ा, राकेश कुमार पुत्र संसार चंद निवासी लड़वाडयाल और विनोद पुत्र धोलाराम निवासी बग्गी जिला कांगड़ा के रूप में हुई है। सभी घायलों को तुरंत उपचार के लिए अंब अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह बस धर्मशाला से होशियारपुर की ओर जा रही थी। बस में सवार यात्रियों ने बताया कि घे दा घटा के पास अचानक बस से जोरदार आवाज आई, जिसके बाद चालक का वाहन से नियंत्रण हट गया। देखते ही देखते बस सड़क किनारे पहाड़ी से जा टकराई। हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण सड़क की खराब स्थिति या बस में तकनीकी खराबी माना जा रहा है। हालांकि वास्तविक कारणों का पता विस्तृत जांच के बाद ही चल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह हादसा एक बार फिर क्षेत्र में सड़क सुरक्षा और वाहनों की तकनीकी जांच को लेकर सवाल खड़े करता है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सड़क की स्थिति सुधारने और नियमित जांच सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों से बचा जा सके। डीएसपी अंब अनिल पटियाल ने बताया कि मामले की जांच जारी है।

अंब क्षेत्र में हुई दुर्घटना में क्षतिग्रस्त हुई एचआरटीसी बस। स्रोत जागरूक पाठक

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें