फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: दुकान से 17.99 ग्राम चिट्टा पकड़ा, आरोपी पांच दिन की पुसि रिमांड पर

Mon, 13 Apr 2026 12:59 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


अंब (ऊना)। अंब क्षेत्र में एसटीएफ कांगड़ा की टीम ने एक बाइक मैकेनिक की दुकान से 17.99 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। आरोपी की पहचान आरोपी भागमल उर्फ बब्बू (48) निवासी आदर्श नगर अंब के तौर पर हुई है, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया । जहां से उसे 16 अप्रैल तक पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार 11 अप्रैल को एसटीएफ कांगड़ा की टीम गश्त पर थी। इस दौरान सूचना मिली कि अंब के आदर्श नगर में स्थित विश्वकर्मा सर्विस प्वाइंट पर भागमल उर्फ बब्बू नामक व्यक्ति चिट्टा बेचने का धंधा करता है। सूचना पुख्ता होने पर टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए स्वतंत्र गवाहों को साथ लेकर उक्त दुकान पर दबिश दी। शाम करीब 6:15 बजे टीम ने दुकान की तलाशी ली। तलाशी के दौरान काउंटर के रैक से एक पॉलिथीन लिफाफे में रखा हल्के भूरे रंग का पाउडर नुमा पदार्थ बरामद हुआ। जांच करने पर यह चिट्टा (हेरोइन) पाया गया। मौके पर डिजिटल तराजू से वजन करने पर इसकी मात्रा 17.99 ग्राम पाई गई। पुलिस ने नियमानुसार कार्रवाई करते हुए बरामद मादक पदार्थ को सील कर कब्जे में लिया और सभी औपचारिकताएं मौके पर पूरी की गईं। पुलिस अधीक्षक सचिन हिरेमठ ने बताया कि मामले में थाना अंब में एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। आरोपी का रिमांड पांच दिन का पुलिस रिमांड हासिल कर पूछताछ की जा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें