फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गगरेट के गुगलैहड़ में आग से मकान राख

Thu, 20 Oct 2016 10:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/गगरेट
विज्ञापन
आग लगने से हादसा - फोटो : Demo Pic.
विज्ञापन
क्षेत्र के निकटवर्ती गांव गुगलैहड़ में वीरवार को एक टीनपोश मकान में अचानक आग लगने से रिहायशी मकान जलकर राख हो गया। घर में लगे बिजली के मीटर के पास से अचानक आग उठी और देखते ही देखते सारे मकान में आग भड़क गई।
विज्ञापन


दमकल विभाग के कर्मियों के पहुंचने से पहले ही मकान जलकर राख हो चुका था। अग्निकांड में करीब डेढ़ लाख रुपये के नुकसान का अनुमान बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक गुगलैहड़ गांव का राजू अपने तीन कमरों के टीनपोश मकान में अपने परिवार के साथ रहता था।

वीरवार को राजू जब काम पर गया हुआ था तो पीछे से अचानक उसके घर में आग लग गई। राजू की पत्नी ने बताया कि आग बिजली के मीटर के पास से शुरू हुई और देखते ही देखते पूरे घर में भड़क गई। धुएं का गुब्बार उड़ता देख लोग आग पर काबू पाने के लिए दौड़े लेकिन तब तक आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया था। इस अग्निकांड में राजू का सारा घरेलू सामान, अनाज, राशन समेत कपड़े, बिस्तर आदि आग की भेंट चढ़ गया। गांव वासियों ने प्रशासन से पीड़ित राजू को आर्थिक सहायता मुहैया करवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें