फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: कार की टक्कर से होमगार्ड जवान घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मुबारिकपुर (ऊना)। मुबारिकपुर चौक पर सोमवार को ट्रैफिक व्यवस्था संभाल रहे होमगार्ड के जवान सुरजीत सिंह को एक कार ने टक्कर मार दी। हादसे में होमगार्ड जवान घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अंब अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, त्योहारी सीजन के चलते मुबारिकपुर चौक पर वाहनों की काफी भीड़ थी। विश्वकर्मा दिवस और चिंतपूर्णी स्थित छिन्नमस्तिका धाम, डेरा बाबा रुद्रानंद, अमलैहड़ डेरा बाबा बड़भाग सिंह मैड़ी सहित अन्य धार्मिक स्थलों की ओर जाने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों की लंबी कतारें लगी हुई थीं। इस दौरान हेड कांस्टेबल संजीव कुमार और होमगार्ड सुरजीत सिंह यातायात व्यवस्था सुचारु बनाने में जुटे थे।
इसी बीच तेज रफ्तार से आई एक कार ने ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड सुरजीत सिंह को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह सड़क के बीच गिर पड़े और उन्हें चोटें आईं। इसके बाद हेड कांस्टेबल संजीव कुमार घायल जवान को उसी कार से उपचार के लिए अंब अस्पताल ले गए। डीएसपी अंब अनिल पटियाल ने बताया कि घायल होमगार्ड जवान का अस्पताल में उपचार चल रहा है। उन्होंने कहा कि जवान को टक्कर मारने वाले वाहन चालक के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें