फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: आतिशबाजी की चिंगारियों ने उजाड़ी किसानों की मेहनत

विज्ञापन
विज्ञापन
गगरेट (ऊना)। दिवाली का त्योहार जहां लोगों के लिए खुशियों और रोशनी का संदेश लेकर आया वहीं गगरेट क्षेत्र के कई परिवारों के लिए यह रात नुकसान और परेशानी का कारण बन गई। आतिशबाजी के दौरान निकली चिंगारियों और अन्य कारणों से क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर आग लगने की घटनाएं सामने आईं। इन घटनाओं में किसानों की महीनों की मेहनत आग की भेंट चढ़ गई। बदायूं और गोंदपुर बनेहड़ा में सैकड़ों मक्की के गट्ठे जल गए। संघनई में भी मक्की के गट्ठे आग की भेंट चढ़ गए। घटना की सूचना मिलने के बाद अग्निशमन विभाग का वाहन मौके पर पहुंचा और कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना में लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है। इस दौरान पुराना अंब रोड पर स्थित स्क्रैप डंप के गोदाम में भी आग लग गई। इसके अलावा दौलतपुर-मवा कोहला क्षेत्र में सरकारी भूमि पर स्थित जंगल में भी दिवाली की रात आग लग गई। सूचना मिलने के बाद अग्निशमन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई और उसे आगे फैलने से रोका। आग की घटनाओं का असर किसानों पर भी पड़ा। बदायूं निवासी गुरबख्श सिंह पुत्र संसार चंद के खेतों में आग लगने से करीब 350 बंडल मक्की और तीन क्विंटल लकड़ी जलकर राख हो गई। आग की चपेट में आने से तीन खड़े पेड़ भी नष्ट हो गए। गोंदपुर बनेहड़ा में भी आग लगने से 300 से अधिक मक्की के गट्ठे जलकर राख हो गए। इसके अतिरिक्त संघनई में भी एक किसान के मक्की के गट्ठरों में आग लगने की घटना सामने आई है। इन घटनाओं से किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। इन मामलों की पुष्टि कमांडेट अग्निशमन विभाग हितेश लखनपाल ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें