फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: ऐतिहासिक पिपलू मेला 30 से होगा शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। जिला ऊना का प्रसिद्ध धार्मिक, ऐतिहासिक एवं प्राचीन जिला स्तरीय ऐतिहासिक पिपलू मेले का आयोजन 30 मई से 1 जून तक किया जाएगा। यह जानकारी कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक देवेंद्र भुट्टो ने मेले के सफल आयोजन के लिए बुलाई गई अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने बताया कि मेले का शुभारंभ 30 मई को मुख्यातिथि द्वारा पूजा अर्चना एवं झंडा रस्म के साथ किया जाएगा। पिपलू मेला जिला का एक प्रमुख ऐतिहासिक और धार्मिक मेला है, इससे हजारों लोगों की आस्था जुड़ी हुई है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मेले हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के प्रतीक हैं। जानकारी के अनुसार तीन दिन तक चलने वाले इस ऐतिहासिक एवं प्राचीन मेले के दौरान तीनों दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसमें विभिन्न सांस्कृतिक दलों के साथ स्थानीय स्कूलों, स्थानीय कलाकारों को अवसर प्रदान किया जाएगा। विधायक भुट्टो ने बताया कि मेले में शहीदों के परिवारों, 90 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के बुजुर्गों और विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट रहे व्यक्तियों को सम्मानित किया जाएगा। बैठक में तहसीलदार बंगाणा रोहित कंवर, बीडीओ बंगाणा सुरेंद्र जेतली, प्रधान पिपलू पंचायत महेंद्र सिंह, बीडीसी सदस्य राजकुमार, रेडक्रॉस के प्रदेश संयोजक सुरेंद्र ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय और उपमंडल स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

खेल प्रतियोगिताओं का होगा आयोजन
मेले में तहसीलदार बंगाणा मेला अधिकारी होंगे जबकि एसएचओ बंगाणा पुलिस मेला अधिकारी होंगे। मेले के दौरान विभिन्न विभागों की विकासात्मक प्रर्दशनियां भी लगाई जाएंगी। मेले के दौरान वॉलीबाल, कुश्ती और रस्साकशी जैसी खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। एसडीएम बंगाणा मनोज कुमार ठाकुर ने मेले के दौरान कानून और व्यवस्था के साथ ट्रैफिक व्यवस्था को भी बेहतर बनाए रखने के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मेले की स्मृतियों को स्मरणीय बनाए रखने के लिए एक भव्य बहुरंगी स्मारिका का भी प्रकाशन किया जाएगा।
विज्ञापन


मेले के लिए उपसमितियों का गठन
मेले के लिए विभिन्न उपसमितियों का गठन किया जाएगा। इनमें मेला स्थल प्रबंधन उपसमिति, स्वागत, स्टेज, सांस्कृतिक, स्वच्छता, प्रदशर्नी, प्रचार-प्रसार, खेल प्रबंधन, लंगर और चायपान उप-समितियां प्रमुख होंगी। इसके अलावा मेले के दौरान स्वास्थ्य एवं आयुष विभाग द्वारा चिकित्सा शिविर भी लगाए जाएंगे। खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांचने के लिए स्वास्थ्य विभाग को समय-समय पर जांच भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें