फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: बंगाणा अस्पताल में स्त्री रोग विशेषज्ञ की मिलेगी सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग ने विशेषज्ञ की तैनाती को लेकर सरकार को भेजा प्रस्ताव
विज्ञापन

विशेषज्ञ की तैनाती होने से जिला मुख्यालय के नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। नागरिक अस्पताल बंगाणा में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए स्वास्थ्य विभाग की तरफ से प्रयास किए जा रहे हैं। अस्पताल में स्त्री रोग विशेषज्ञ की तैनाती के लिए प्रबंधन की तरफ से उच्च अधिकारियों को प्रस्ताव भेज दिया गया है। इसे लेकर बीते दिनों स्थानीय विधायक की तरफ से भी दिशा-निर्देश जारी किए गए थे। इसके बाद प्रबंधन ने क्षेत्र की मांग को देखते हुए प्रस्ताव तैयार कर स्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारियों को भेज दिया है। उपमंडल बंगाणा में स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहे हैं। इस कड़ी में बीते दिनों सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थानाकलां में भी नई ब्लड टेस्ट मशीन स्थापित की गई है। इसके बाद अब बंगाणा अस्पताल में स्त्री रोग विशेषज्ञ की तैनाती के लिए प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। वर्तमान में उपमंडल में किसी भी अस्पताल में स्त्री रोग विशेषज्ञ की तैनाती नहीं है। ऐसे में मरीजों को क्षेत्रीय अस्पताल व अन्य निजी अस्पतालों का रुख करना पड़ता है। ऐसे में उपमंडल के दूरदराज के क्षेत्र के लोगों को ऊना आने-जाने में ही काफी परेशानी झेलनी पड़ती है। इस समस्या को दूर करने के लिए स्थानीय लोगों की तरफ से कई बार मांग उठाई जा चुकी है। अब इस मसले पर स्थानीय विधायक विवेक शर्मा और स्वास्थ्य विभाग की तरफ से प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। निदेशालय के पास बंगाणा अस्पताल में स्त्री रोग विशेषज्ञ तैनाती को लेकर प्रस्ताव भेजा गया है। मांग उठाई गई है कि इस क्षेत्र में जल्द विशेषज्ञ की तैनाती की जाए ताकि लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें। नागरिक अस्पताल बंगाणा पर क्षेत्र की करीब 30 से 35 पंचायतों के लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करवाने का जिम्मा है।
विज्ञापन



कोट्स

नागरिक अस्पताल बंगाणा में स्त्री रोग विशेषज्ञ की तैनाती के लिए उच्च अधिकारियों को प्रस्ताव भेज दिया गया है। उम्मीद है कि जल्द ही अस्पताल में विशेषज्ञ की तैनाती हो जाएगी।
विज्ञापन


डॉ. नरेश शर्मा, खंड स्वास्थ्य अधिकारी बंगाणा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें