फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: होली पर्व से पहले अंब-अंदौरा तक पहुंच सकती है गुरूमुखी सुपरफास्ट एक्सप्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे बोर्ड नंगल डैम से आगे बढ़ाकर अंब-अंदौरा तक विस्तार का दे चुका है मंजूरी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। होली पर्व नजदीक आते ही हिमाचल प्रदेश का ऊना जिला रेल के माध्यम से भारत के पूर्वी हिस्से से जुड़ जाएगा। ऊना वासियों के लिए खुशखबरी सामने आई है। बीते दिनों रेलवे बोर्ड द्वारा गुरुमुखी सुपरफास्ट एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 12325/6 ) के मार्ग को नंगल डैम से आगे बढ़ाकर अंब-अंदौरा रेलवे स्टेशन तक विस्तारित करने की मंजूरी प्रदान कर दी थी। यह विस्तार जल्द ही लागू होने की संभावना है, रेलवे सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इसे होली के त्योहार के आसपास या उसके तुरंत बाद अंब अंदौरा स्टेशन से चलाया जा सकता हैं।
विज्ञापन

वर्तमान में गुरुमुखी साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस नंगल डैम से प्रस्थान करती है और कोलकाता, पटना, लखनऊ, वाराणसी, बरेली, सहारनपुर जैसे प्रमुख शहरों को जोड़ती है। अंब-अंदौरा तक विस्तार होने से ऊना जिले के निवासियों को इन महानगरों तक सीधी और सुगम रेल यात्रा की सुविधा मिलेगी। विशेष रूप से बिहार, पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश जाने वाले यात्रियों के लिए यह एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। जानकारी के अनुसार, रेलवे द्वारा समय-सारिणी (शेड्यूल) में आवश्यक बदलाव जल्द अंतिम रूप दिया जा रहा है। इस विस्तार से अंब-अंदौरा स्टेशन पर यात्रियों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि होने की उम्मीद है तथा स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी बल मिलेगा। समाजसेवी अरूण कौशल समेत स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं यात्रियों ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए रेल मंत्रालय और संबंधित अधिकारियों का आभार व्यक्त किया है। उम्मीद है कि होली के पावन अवसर पर या उसके निकट इस विस्तार को अमल में लाकर यात्रियों को त्योहार की खुशियां दोगुनी करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें