फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: सरकारी पार्किंग खाली, गलियों में पार्क हो रही गाड़ियां

Sun, 30 Jun 2024 06:17 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में बेतरतीब पार्किंग को लेकर नगर परिषद शुरू करेगा अभियान
विज्ञापन

नगर परिषद कार्रवाई को लेकर कमेटी का करेगी गठन
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। शहर में बेतरतीब और अवैध पार्किंग को लेकर नगर परिषद जल्द कार्रवाई शुरू करने जा रही है। इसके अलावा नगर परिषद इस समस्या को हल करने के लिए एक विशेष कमेटी का गठन भी जुलाई में करेगी। इस अभियान के तहत पुलिस विभाग से भी सहायता ली जाएगी। इस दौरान शहर में अवैध पार्किंग को हटाने के लिए हर वार्ड में अभियान चलाया जाएगा।
शहर में नगर परिषद की तरफ से दो पार्किंग का निर्माण किया गया है। इसके बावजूद लोगों द्वारा एनएच किनारे गलियों और वार्डों में वाहन पार्क किए जा रहे हैं। आलम यह है कि कई स्थानों पर रास्ते तंग होने के कारण वाहनों से आने-जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। नगर परिषद की तरफ से कई बार लोगों से अपने घरों के अंदर और पार्किंग में वाहनों को खड़ा करने की अपील की जा चुकी है। इसके बावजूद लोग मनमानी ढ़ंग से और नियमों को ताक पर रखकर घरों के बाहर गलियों में ही वाहन पार्क कर देते हैं। इससे आने-जाने वाले लोगों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आलम यह है कि कई स्थानों पर लोगों ने पार्किंग को लेकर कब्जा कर रखा है। अगर उस स्थान पर कोई अन्य व्यक्ति कुछ देर के लिए वाहन खड़ा कर देता है तो वह बहसबाजी करना शुरू कर देते हैं। इस कड़ी में रोटरी चौक से डीसी कॉलोनी को जाने वाले रास्ते और रोटरी गली में दिन-रात घरों के बाहर नगर परिषद की सरकारी गली में वाहन पार्क रहते हैं, जबकि नप की तरफ से बनाई गई पार्किंग में लोग वाहन पार्क करने से परहेज करते हैं। इस समस्या को लेकर नगर परिषद की तरफ से जुलाई में एक कमेटी का गठन किया जाएगा, ताकि अवैध पार्किंग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा सके। इस कमेटी में नगर परिषद के अलावा पुलिस विभाग और प्रशासनिक अधिकारियों को भी शामिल किया जाएगा।

कोट्स
शहर की गलियों में वाहन पार्क करना अवैध है। इस मामले को लेकर जल्द नगर परिषद कमेटी का गठन कर उचित कार्रवाई करेगी।
पुष्पा देवी, अध्यक्ष, नगर परिषद, ऊना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें